विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue Cases in Ludhiana: माैसम में बदलाव से बीमारियाें का बढ़ा खतरा, डेंगू के 14 मरीज मिलने से हड़कंप

By Radhika kapoorEdited By: Vipin Kumar
Published: Sat, 08 Oct 2022 05:39 PM (IST)

Dengue Cases in Ludhiana शहर में डेंगू का खतरा फिर बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हर ...और पढ़ें

Dengue Cases in Ludhiana: शहर में डेंगू का खतरा फिर बढ़ा। (सांकेतिक तस्वीर)
Dengue Cases in Ludhiana: शहर में डेंगू का खतरा फिर बढ़ा। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Dengue Cases in Ludhiana: जिले में शनिवार काे डेंगू के चौदह नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 165 हो गई है। वहीं डेंगू के 186 संदिग्ध केस भी हैं। वर्तमान में डेंगू के 20 मरीज अस्पतालों में भर्ती है जोकि सभी प्राइवेट अस्पताल में है। अब तक डेंगू के 58 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। दूसरी तरफ स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं। अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामलों की संख्या 198 तक पहुंच गई है जबकि 50 पाजिटिव मरीज आ चुके हैं। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष डेंगू के ज्यादा केस देखने काे मिल रहे हैं। माैसम में बदलाव के बाद इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

कोरोना के दो नए मामले

उधर दो सैंपल्स की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है जोकि जिला लुधियाना से संबंधित है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 113555 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से 3017 मौतें भी हो चुकी हैं। वर्तमान में कोरोना के 15 एक्टिव केस हैं जोकि सभी होम आइसोलेशन में हैं। इस दिन 1938 सैंपल्स कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लाेगाें से अपील करते हुए कहा है कि सर्दियाें में काेविड का खतरा कम करने के लिए शारीरिक दूरी सहित भीड़भाड़ वाले इलाकाें में जानें से बचें।

किस तरह करें डेंगू से बचाव

  • डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, पूरा बदन ढकने वाले कपड़े पहनें
  • कूलर का पानी बदलते रहें और फ्रिज के पीछे लगी ट्रे कि सफाई करें
  • बुखार आने पर डाक्टर की सलाह लें
  • घर के आसपास, गमले, पुराने टायरों में पानी जमा न होने दें
  • मच्छरदानी और मच्छरों को भगाने वाले क्वायल का इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें-लुधियाना के नामी होटल में रेड, दिल्ली व मुंबई की लड़कियों के साथ कारोबारी गिरफ्तार, मालिक व मैनेजर पर FIR

यह भी पढे़ं-KarwaChauth 2022: लुधियाना लाेधी क्लब में सायशा खान बैंड कल करेगा परफार्म, दिनभर चलेगा एक्टीविटी का दौर