डेंगू ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड, मरीजों की संख्या 1500 के पार
डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। वीरवार को डेंगू के 29 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही पिछले पांच साल का रिकार्ड भी टूट गया है। इस बार अब तक 1514 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। वीरवार को डेंगू के 29 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही पिछले पांच साल का रिकार्ड भी टूट गया है। इस बार अब तक 1514 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2015 में 1876 मरीज सामने आए थे। उस समय डेंगू का प्रकोप काफी अधिक था। इसके बाद अगले पांच साल तक डेंगू मरीजों का आंकड़ा कभी 1510 से ऊपर नहीं पहुंचा था।
जिले में वीरवार को मिले 29 मरीजों में से 17 शहर के सुनेत, मोती नगर, ग्यासपुरा, फोकल प्वाइंट, माडल ग्राम, दुर्गापुरी, न्यू शक्ति नगर, ठाकुर कालोनी और अग्र नगर के रहने वाले हैं। इसके अलावा छह खन्ना, पांच पायल और एक मरीज साहनेवाल का रहने वाला है। अब भी करीब 3745 लोग डेंगू के संदिग्ध मरीज हैं। वर्ष केस
2015 1876
2016 755
2017 1083
2018 489
2019 1509
2020 1355
2021 1514 अब तक