यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oxygen Crises In Ludhiana: पुलिस सुरक्षा में सांसाें की डाेर...ऑक्सीजन टैंकर काे एस्कार्ट कर पहुंचाना पड़ा अस्पताल
Oxygen Crises In Ludhiana जिले में ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति का अंतर शून्य रह गया है। मंगलवार को प्रशासन ...और पढ़ें

लुधियाना, जेएनएन। Oxygen Crises In Ludhiana : अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सांसें रुक न जाएं इसलिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। हालात गंभीर होते जा रहे हैं। ऐसे में सन्नाटे में संभलने का समय आ गया है। जिले में ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति का अंतर शून्य रह गया है। मंगलवार को प्रशासन ने आक्सीजन की सप्लाई में करीब पांच टन की बढ़ोतरी की लेकिन अस्पतालों से इतनी ही मांग और पहुंच गई। हालांकि प्रशासन ने ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
हालात यह रहे कि लुधियाना के एक निजी अस्पताल तक हरियाणा के एक ऑक्सीजन प्लांट से आए टैंकर को सही सलामत पहुंचाने के लिए पुलिस टीम ने उसे एस्कार्ट किया। टैंकर को रास्ते में कहीं कोई रुकावट न आए और कहीं पर कालाबाजारी न हो इसके लिए पुलिस पार्टियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। सोमवार को जिले में 22 टन ऑक्सीजन की मांग थी। सोमवार को यह मांग 27 टन हो गई है। नोडल अफसर अमित बांबी का कहना है उद्यमियों व नान कोविड अस्पतालों ने 310 ऑक्सीजन सिलेंडर जमा करवा दिए हैं।
कोविशील्ड वैक्सीन की 28 हजार डोज पहुंची
जिले में एक बार फिर वैक्सीन की कमी सामने आ रही है। वैक्सीन का स्टाक कम होने के कारण मंगलवार को तीन वैक्सीनेशन सेंटरों पर मात्र 2949 लोगों को ही वैक्सीन की डोज लगाई जा सकी। हालांकि शाम को चंडीगढ़ से कोविशील्ड वैक्सीन की 28 हजार डोज लुधियाना पहुंच गई हैं। यह मात्र भी दो दिन तक ही चल पाएगी।
