विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना के निजी अस्पतालों ने शेयर की अधूरी जानकारी, प्रशासन की App और जमीनी हकीकत के बीच भटक रहे मरीज

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 28 Apr 2021 08:30 AM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 08:45 AM (IST)

Jagran Reality Check सीएमसी जैसे बड़े अस्पताल और मोहनदेई ओसवाल अस्पताल ने तो बेड उपलब्धता सोमवार के बाद अपडेट ही ...और पढ़ें

परेशान हो रहे मरीज व परिजन। (सांकेतिक तस्वीर)
परेशान हो रहे मरीज व परिजन। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना , जेएनएन। Jagran Reality Check : कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण शहर के अस्पतालों में वेंटिलेटर वाले बेड मिलना मुश्किल हो गए हैं। जिला प्रशासन की वेबसाइट व एप पर जिन अस्पतालों में बेड खाली बताए जा रहे हैं वहां बात करने पर पता चला कि कोई बेड खाली नहीं है। लोगों को कोविड मरीजों को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकना पड़ रहा है। दैनिक जागरण की टीम ने अस्पतालों का जायजा लिया तो सारी हकीकत सामने आ गई।

सीएमसी जैसे बड़े अस्पताल और मोहनदेई ओसवाल अस्पताल ने तो बेड उपलब्धता सोमवार के बाद अपडेट ही नहीं की थी। अस्पतालों में बेड्स की जानकारी के लिए बनाए एप और वेबसाइट के लिए आइसीयू विद वेंटिलेटर लेवल थ्री की पड़ताल की गई।



डीएमसी अस्पताल : मंगलवार शाम 7:50 बजे अपडेट कर 40 वेंटिलेटर बेड होने की बात लिखी थी और पांच बेड खाली होने की जानकारी दी। रात 8:48 मिनट पर फोन नंबर 9872670761 पर काल की तो स्टाफ ने कहा कि उनके पास बेड नहीं है।

आस्था अस्पताल : मंगलवार शाम 7:19 बजे अपडेट किया कि उनके यहां 13 बेड वेंटिलेटर वाले खाली हैं। 8: 19 मिनट पर अस्पताल के नंबर  9872777573 पर काल की गई तो स्टाफ ने बताया कि कोई बेड खाली नहीं है। सब फुल हैं।

दीप अस्पताल : शाम 7:30 बजे वेंटिलेटर वाले तीन बेड खाली होने की जानकारी अपडेट की। 7:50 बजे अस्पताल के नंबर 7707994405 पर फोन किया तो स्टाफ ने कहा कि उनके यहां एक भी बेड खाली नहीं है।

ग्लोबल हार्ट अस्पताल : मंगलवार दोपहर 12:19 बजे एप में अपडेट किया कि वेंटिलेटर वाले दो बेड खाली हैं। रात आठ बजे अस्पताल के नंबर 9814030467 पर बात की गई तो स्टाफ ने बताया कि उनके पास सिर्फ एक वेंटिलेटर है। दो वेंटिलेटर तो सरकार को वापस कर दिए हैं।

लुधियाना मेडिकोज अस्पताल : मंगलवार शाम 7:59 बजे 11 वेंटिलेटर होने की जानकारी अपडेट की। सवा आठ बजे जब अस्पताल के नंबर 8725800502 पर बेड के लिए बात की तो उन्होंने सभी बेड फुल होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि एप पर जानकारी पुरानी है। हमारे यहां तो बेड के लिए वेटिंग चल रही है।

गुरदेव अस्पताल : मंगलवार दोपहर 12:35 बजे नौ वेंटिलेटर बेड खाली होने की जानकारी एप पर अपडेट थी। रात 8: 28 बजे जब नंबर 9368543012 पर बेड की जानकारी ली गई तो स्टाफ ने बताया कि सभी बेड फुल हो चुके हैं। दोपहर के बाद से जानकारी को अपडेट नहीं किया गया।

डा. भारत पाल मेहता अस्पताल : दोपहर 1: 51 मिनट पर चार वेंटिलेटर बेड खाली होने की जानकारी दी। रात 8: 33 बजे जब फोन नंबर  9417055369 पर बात की तो बताया गया कि मात्र एक बेड खाली है।

सिविल अस्पताल : मंगलवार को 3:44 बजे 16 वेंटिलेटर बेड होने की जानकारी ऐप पर दी। रात 8: 36 मिनट पर फोन नंबर 8427269747 पर बेड के लिए काल की तो किसी ने फोन नहीं उठाया।