विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में 1136 नए कोरोना पाजिटिव केस, 13 मरीजों की मौत

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Wed, 28 Apr 2021 07:42 AM (IST)

Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना में कुल 1248 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है जिनमें से 1136 लुधियाना जिले के रहने ...और पढ़ें

लुधियाना में मंगलवार को 24 घंटे में एक हजार से अधिक नए केस सामने आ गए।
लुधियाना में मंगलवार को 24 घंटे में एक हजार से अधिक नए केस सामने आ गए।

लुधियाना, जेएनएन। जिले में सोमवार को कोरोना पाजिटिव मामलों में गिरावट के बाद मंगलवार को एक बार फिर 24 घंटे में एक हजार से अधिक नए केस सामने आ गए। कुल 1248 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है जिनमें से 1136 लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े में भी वृद्धि हुई है। जिले में कुल 17 मरीजों की मौत हुई जिनमें से 13 लुधियाना के रहने वाले थे। लगातार बढ़ रहे काेराेना केसाें से प्रशासन में हड़कंप का माहाैल है।

उधर, कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढऩे के कारण शहर के अस्पतालों में वेंटिलेटर वाले बेड मिलना मुश्किल हो गए हैं। जिला प्रशासन की वेबसाइट व एप पर जिन अस्पतालों में बेड खाली बताए जा रहे हैं वहां बात करने पर पता चला कि कोई बेड खाली नहीं है। लोगों को कोविड मरीजों को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकना पड़ रहा है। दैनिक जागरण की टीम ने अस्पतालों का जायजा लिया तो सारी हकीकत सामने आ गई।

कुल संक्रमित : 51,492

24 घंटे में नए केस : 1248

कुल मौत : 1322

24 घंटे में मौत : 13

सक्रिय केस : 7462

होम आइसोलेट : 5537

सरकारी अस्पताल में भर्ती : 115

निजी अस्पताल में भर्ती : 687

वेंटिलेटर पर मरीज : 31

जिले के छह और अस्पतालों में पहुंचाया रेमडेसिविर इंजेक्शन

लुधियाना प्रशासन ने मंगलवार को छह और अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई पहुंचा दी। अब जिले के 40 अस्पतालों के पास रेमडेसिविर इंजेक्शन है। मंगलवार को जिले के अस्पतालों में 2420 इंजेक्शन उपलब्ध थे। अस्पतालों ने 937 इंजेक्शन की मांग की थी जिनमें से 518 इंजेक्शन अलाट कर दिए गए हैं। मंगलवार को जैन अस्पताल, आरजी स्टोन, भगवान राम चेरिटेबल अस्पताल, गुरुनानक माडल टाउन, वर्ल्ड डाइबिटीज सेंटर, सोबती अस्पताल में भी रेमडेसिविर की सप्लाई दी गई।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें