लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ठेका कर्मचारियाें का धरना खत्म, सीएम से फाेन पर बात करने के बाद माने प्रदर्शनकारी
लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जारी धरना खत्म हाे गया है। रविवार शाम 6 बजे सीएम चन्नी से पंजाब भवन चंडीगढ़ में होगी बैठक। उसके बाद अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी। कोटली ने ग्रीनलैंड होटल में ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी के नेताओं से बात की।
जागरण संवाददाता, खन्ना (लुधियाना)। लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह से बैठे ठेका कर्मचारियों ने शनिवार काे धरना उठा लिया। मंत्री कोटली की तरफ से सीएम चन्नी से फोन पर बात कराने के बाद प्रदर्शनकारी कर्मियों से धरना उठाया। रविवार शाम 6 बजे सीएम चन्नी से पंजाब भवन चंडीगढ़ में होगी बैठक। उसके बाद अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी। कोटली ने ग्रीनलैंड होटल में ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी के नेताओं से बात की। इस दौरान ही बैठक पर सहमति बनी है। परिवारों समेत हाईवे पर बैठे ठेके कर्मचारियों की भीड़ में महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शानिल थे। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनाें की कतारें लग गई थी।
पंजाब के खन्ना में शनिवार काे नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते ठेका कर्मचारी। (जागरण)
मदद काे आगे आए समाजसेवी संगठन
शुक्रवार रात और शनिवार सुबह खन्ना के समाजसेवी संगठन और आम लोग इन प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए आगे आए थे। शिअद के नेता यादविंदर सिंह यादू सुबह ब्रेड और अन्य सामान लेकर पहुंचे थे। धरनास्थल से कुछ ही दूरी पर कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली का आवास है।
नेशनल हाईवे पर बच्चे के साथ धरना देती महिला कर्मचारी। (जागरण)
विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने सरकार के खिलाफ खाेला माेर्चा
लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर टेंट लगाकर धरना देते ठेका कर्मचारी। (जागरण)
गाैरतलब है कि पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेलते हुए संघर्ष तेज कर दिया है। कर्मचारी अपनी मांगाें काे लेकर हर राेज मंत्रियाें और विधायकाें के खिलाफ धरना दे रहे हैं। कर्मचारियाें का कहना है कि सरकार जल्द उनकी मांगाें काे पूरा करे। उन्हाेंने सरकार काे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गई ताे बड़े स्तर पर आंदाेलन किया जाएगा।