विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम ने एनआईए को सौंपी लुधियाना में हुई आरएसएस नेता की हत्या मामले की जांच

By Ankit KumarEdited By:
Published: Fri, 20 Oct 2017 02:42 PM (IST)

सीएम ने आरएसएस नेता की हत्या मामले की जांच एनआईए को ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं। आरएसएस नेता की मंगलवार को लुधियाना में हत्या कर दी गई थी।

सीएम ने एनआईए को सौंपी लुधियाना में हुई आरएसएस नेता की हत्या मामले की जांच
सीएम ने एनआईए को सौंपी लुधियाना में हुई आरएसएस नेता की हत्या मामले की जांच

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लुधियाना में हुई आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की हत्या के मामले की जांच एनआईए को ट्रांस्फर करने के आदेश दिए हैं। सीएम ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी।

कैप्टन अमरिंदर ने ट्वीट किया कि आरएसएस की अपील पर उन्होंने पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए रविंदर गोसाई मामले की जांच एनआईए को ट्रांस्फर करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लुधियाना में हुई आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की हत्या की निंदा की थी।

यह भी पढ़ें: राहुल ने की लुधियाना में RSS नेता की हत्या की निंदा, कहा- दोषियों पर हो कार...

गौरतलब है कि लुधियाना के गगनदीप कॉलोनी में निवासी आरएसएस नेता की मंगलवार सुबह दो बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक सवारों ने अपने चेहरों पर कपड़ा बांध रखा था। वारदात के बाद वे फरार हो गए थे।

रविंदर गोसाई आरएसएस की मोहन शाखा के मुख्य प्रशिक्षक थे। वह सुबह आरएसएस की शाखा से आने के बाद कैलाशनगर रोड स्थित अपने घर के गेट पर खड़े थे। उसी समय बाइक पर दो लोग आए और  उन पर दनादन गोलियां चलाई थी। इससे रविंदर गोसाई जमीन पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्धारित समय के बाद भी जमकर चले पटाखे