विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में बुजुर्ग महिला से बालियां झपट रहा था बाइक सवार, शोर मचाते ही लोगों ने दबोचा, जमकर हुई धुनाई

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:09 PM (IST)

शिमलापुरी में बुजुर्ग महिला की बालियां झपटने की कोशिश कर रहे बाइक सवार को लोगों ने पकड़ लिया। हजूरी बाग में बदमाश महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया।

स्नैचिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

स्नैचिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

HighLights

  1. शिमलापुरी में बुजुर्ग महिला से बालियां झपटने का प्रयास।

  2. महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश को दबोचा।

  3. हजूरी बाग में दूसरी महिला से पर्स छीनकर बदमाश फरार।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां झपटने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपित को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपित की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं, हजूरी बाग कॉलोनी में बाइक सवार बदमाश एक महिला से पर्स छीनकर फरार हो गया। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। पहली घटना शिमलापुरी की मंडी वाली गली में मेड़ की चक्की के पास की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, छह सितंबर को काले रंग की शर्ट पहना एक युवक बाइक पर सवार होकर गली में पहुंचा। इसी दौरान उसे एक बुजुर्ग महिला बच्चे के साथ वहां से गुजरती दिखाई दी।

यह भी पढ़ें- कभी सुने ताने, आज 80 लाख का कारोबार! जानिए 12वीं पास मोगा की मनदीप कौर ने कैसे बदली अपनी किस्मत

शोर सुनते ही लोग पहुंचे, पकड़ा स्नैचर

बाइक सवार युवक महिला के पास पहुंचा और उससे पता पूछने लगा। महिला जैसे ही उससे बातचीत करने लगी, युवक ने अचानक उसके कानों की बालियां झपटने की कोशिश की। महिला ने तुरंत शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।

लोगों को आता देख आरोपित बाइक लेकर भागने लगा। इसी दौरान महिला और आरोपित के बीच झड़प हो गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। पीछे से पहुंचे लोगों ने आरोपित को दबोच लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई और पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- निंजा और साउंड ऑपरेटरों का विवाद गरमाया, बटाला के बाद मंडी गोबिंदगढ़ में मंच से बोले- खाली दिमाग शैतान का घर

दूसरी महिला से पर्स छीना

दूसरी घटना हजूरी बाग कॉलोनी में हुई। यहां बाइक सवार बदमाश एक महिला से पर्स छीनकर फरार हो गया। वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है। पुलिस दोनों घटनाओं की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। एक घटना में आरोपित के पकड़े जाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- DA बकाया पर हाई कोर्ट सख्त, बोले- किसी दबाव में नहीं आएंगे; पंजाब सरकार की चुनौती के बीच वीरवार तक टली सुनवाई