कभी सुने ताने, आज 80 लाख का कारोबार! जानिए 12वीं पास मोगा की मनदीप कौर ने कैसे बदली अपनी किस्मत
आधा एकड़ जमीन से खेती शुरू करने वाली मनदीप कौर ने नवाचार और मेहनत से 40 एकड़ ठेके की खेती ...और पढ़ें

मोगा की मनदीप कौर।
HighLights
आधे एकड़ से 40 एकड़ किराए की जमीन पर खेती।
पारंपरिक अनाज के साथ सब्जियां उगाकर नवाचार किया।
सालाना 75-80 लाख का कारोबार, 30 लाख मुनाफा।
राजेश त्रिपाठी, मोगा। मोगा के तलवंडी मालिया गांव की एक महिला ने खेती में जोखिम उठाने का साहस दिखाकर और नवाचार करके एक ऐसी मिसाल बना दी है। जिसकी चर्चा अब दूर-दूर तक होने लगी है। आधा एकड़ जमीन की मलिक इस महिला के परिवार ने 40 एकड़ जमीन किराए पर ली और खेती में इतने नवाचार किए कि अब वह साल भर में करीब 75 से 80 लाख रुपए का कृषि कारोबार कर रहे हैं।
अनाज के साथ-साथ सब्जियां भी उगा रहे हैं । इस पूरे संघर्ष में उसके पति और परिवार के सदस्यों ने भी पूरा साथ दिया। बात है तलवंडी मालिया गांव की 40 साल की मनदीप कौर खैरा की। उसके पास आज तीन ट्रैक्टर सात ट्रैक्टर ट्रॉली और लाखों रुपए के कृषि उपकरण है कई लोग उसके खेतों में काम करते हैं। इन सबके बावजूद वह लगभग साल भर में 30 लाख रुपए का मुनाफा कमा लेती है।
लेकिन हमेशा से वक्त ऐसा नहीं था। जब वह शादी करके अपने ससुराल पहुंची थी तो परिवार के पास मात्र आधा एकड़ जमीन थी। जिस पर खेती करके जैसे तैसे गुजर बसर हो जाता था। उनके पति रेती ढोने का काम भी कर लिया करते थे ताकि घर के खर्चे आसानी से निकल सके।
यह भी पढ़ें- निंजा और साउंड ऑपरेटरों का विवाद गरमाया, बटाला के बाद मंडी गोबिंदगढ़ में मंच से बोले- खाली दिमाग शैतान का घर

अपने खेतों में मनदीप कौर।
ठेके पर ली खेती के लिए जमीन
मनदीप कौर खुद एक किसान परिवार से है। बारहवीं तक पढ़ी है। उनके दिमाग में खेती का अपना आसमान बनाने के सपने थे। उन्होंने अपने पति से बात की। दोनों ने तय किया कि वह ठेके पर खेती की जमीन लेकर उस पर भी खेती करेंगे। इरादा कर लिया, लेकिन समस्या यह थी की अधिकांश किसान ऐसे लोगों को अपनी जमीन किराए पर नहीं देते थे। जिनके खुद के पास अधिक जमीन ना हो।
उसमें यह डर रहता था कि अगर फसल किसी वजह से खराब हो गई तो उनका किराया वसूलना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में शुरुआत में इक्का दुक्का लोगों को भरोसे में लिया गया। पहले चार बीघा जमीन मिली फिर 8 बीघा जमीन मिली। धीरे-धीरे जब काम जमने लगा तो दूसरे किसानों का भी भरोसा उन पर बढ़ गया।
यह भी पढ़ें- DA बकाया पर हाई कोर्ट सख्त, बोले- किसी दबाव में नहीं आएंगे; पंजाब सरकार की चुनौती के बीच वीरवार तक टली सुनवाई
खुद खेतों में उतरी मनदीप
इस दौरान मनदीप ने भी कमर कसी और खेत में उतर गई। बीस साल पहले उनका हौसला बढ़ाने वालों की संख्या काफी कम थी लेकिन ताने मारने वालों की संख्या कहीं अधिक थी। एक महिला का खेतों में उतरना कई लोगों को सुहा नहीं रहा था। मनदीप ने इसकी चिंता नहीं कि उसका लक्ष्य अटल था। काम करती रही। आगे बढ़ती रही।
आज उसके पास 40 एकड़ जमीन ठेके पर है और थोड़ी सी जमीन खुद की भी है। साल भर में उन्हें करीब 28 लाख रुपए जमीन का किराया देना होता है । करीब 24 लाख रुपए खेती के अन्य खर्चों में चले जाते हैं। बाकी पैसा उनके परिवार की जेब में आ जाता है। इसका नतीजा यह है कि अनाज और सब्जियों के काम आने वाले सभी कृषि उपकरण उनके पास है उनकी ट्रैक्टर ट्रोलिया रेती ढोने का काम भी करती हैं।
कृषि उपकरण भी किराए पर देते हैं। नतीजा यह हुआ कि अब खुद का पक्का मकान है। पशुओं और कृषि उपकरणों के लिए अलग-अलग शेड बने हुए हैं। जब में पैसे हैं और खेत में फसल। पशुओं का दूध निकालकर उसे भी बेचने का काम करते हैं। अभी दंपति का एक ही सपना है की जमीन खुद की हो।
नवाचार से आया पैसे का फ्लो
पंजाब में सामान्यतः लोग धान और गेहूं की फसल ही करते हैं। 12वीं तक पड़ी मनप्रीत ने इसमें सब्जियों को भी जोड़ दिया उनका कहना है की सब्जियां डेढ़ से 2 महीने में तैयार हो जाती हैं और यह नकद फसल होती है। सर्दियों में वह अपनी जमीन के एक बड़े हिस्से पर आलू मूली गाजर गोभी और चुकंदर जैसी फसल भी लेते हैं जो सीधे मंडी में बिक जाती है इसके लिए गेहूं की फसल के रखव में थोड़ी सी कमी कर दी जाती है।
खरीफ सीजन में मक्का, मूंग और कम अवधि वाली धान की फसलें ली जाती हैं। मंदीप कौर का कहना है कि मुनाफा बढ़ाने के लिए फसल नवाचार बेहद जरूरी है।
शिक्षा का अहम रोल
उनके पति जगदीप सिंह, जो खुद भी 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं, कहते हैं कि परिवार ने आज जो कुछ हासिल किया है, उसमें मंदीप कौर का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा हमारा परिवार पीढ़ीयो से खेती करता रहा है। लेकिन मेरे पिता और दादा के शिक्षित नहीं होने के कारण वह परंपरागत तरीके से ही खेती करते रहे। अब हमने इसमें नवाचार किया है तो उसका फायदा भी मिल रहा है।
