विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पानीपत के पास दिल्ली-कालका शताब्दी एक्‍सप्रेस पर पथराव, बाल-बाल बचे पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 12 Jul 2022 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jul 2022 11:32 PM (IST)

Stone pelting on Shatabdi Express पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू पानीपत के पास शताब्‍दी एक्‍सप्रेस ट्रेन पर हुए ...और पढ़ें

पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू पथराव में बाल-बाल बच गए। (एएनआइ)
पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू पथराव में बाल-बाल बच गए। (एएनआइ)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू (Advocate General Anmol Rattan Sidhu) मंगलवार शाम पानीपत रेलवे स्टेशन (Panipat Railway Station) के पास शताब्दी एक्‍सप्रेस ट्रेन पर हुए पथराव के दौरान बाल-बाल बच गए। सिद्धू (Sidhu) दिल्ली से वापस चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) से आ रहे थे।

अनमोल रतन सिद्धू दिल्‍ली गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के केस की सुनवाई में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे और शाम को दिल्ली से चंडीगढ़ लौट रहे थे। गाड़ी पर पानीपत के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसी दौरान कुछ पत्थर उस बोगी पर लगे जिसमें सिद्धू बैठे थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी शताब्दी पर पथराव की घटनाएं होती रही हैं परंतु पंजाब पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

एडवोकेट जनरल सिद्धू ने बताया कि अभी वह कल ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में लारेंस बिश्नोई (Lawrance Bishnoi) के केस के लिए दिल्ली (Delhi) में थे। मंगलवार को जब शताब्दी एक्सप्रेस से चंडीगढ़ (Chandigarh) आ रहे थे तो ट्रेन पानीपत के पास एक रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दाैरान कुछ लोगों ने ट्रेन के बाहर से पत्थरबाजी की, जिससे उनके पास की खिड़की का शीशा भी टूट गया।

रेलवे पुलिस को दी घटना की जानकारी

इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस (Railway Police) को दी और रेलवे पुलिस जांच कर रही है।सिद्धू गैंगस्टरों से जुड़े मामलों को देख रहे हैं इसलिए पथराव को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पंजाब के कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है। एजी सिद्धू ने शिकायत में कहा है कि वह चंडीगढ़ आने के लिए शताब्दी में सवार हुए थे। गाड़ी पानीपत पार कर चुकी थी और इसके बाद गाड़ी पर पथराव हुआ। जिस बोगी में वह बैठे थे उस पर पत्थर फेंके गए।

उन्‍होंने शिकायत में कहा है कि पथराव के दौरान एक पत्थर उनकी सीट के पास वाली खिड़की पर लगा और शीशा टूट गया। इसकी सूचना उन्होंने रेलवे सुरक्षा स्टाफ को भी दी है। सिद्धू की शिकायत पर पंजाब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

​मूसेवाला की हत्या के बाद बढ़ी गैंगवार

गाैरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की इस साल मानसा में गाेलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गैंगवार बढ़ गई है। मूसेवाला की हत्या में लारेंस बिश्नाेई गैंग का हाथ हाेने की आशंका है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हरियाणा से भी कई आराेपिताें की गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़ें-हवालात में ऐसा है लुधियाना के EX MLA सिमरजीत बैंस का हाल, मुश्किल से कटी पहली रात, सरेंडर के बाद भी आपराधिक केस दर्ज