विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras पर लुधियाना में 550 कारों की एडवांस बुकिंग, फेस्टिव सीजन में आटो मोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

By Munish SharmaEdited By: Deepika
Published: Fri, 21 Oct 2022 09:44 AM (IST)

लुधियाना में इस बार व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। दरअसल कोविड के दो साल बाद बाजारों में एक बार ...और पढ़ें

धनतेरस को लेकर फिरोजपुर रोड पर कार बुक करवाने के लिए पहुंचे लोग l (जागरण)
धनतेरस को लेकर फिरोजपुर रोड पर कार बुक करवाने के लिए पहुंचे लोग l (जागरण)

मुनीश शर्मा, लुधियाना। धनतेरस खरीदारी के लिए सबसे अहम दिन है। इस दिन घर, गाड़ी, बर्तन, सोना व चांदी आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार भी धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। व्यापारियों ने भी बाजारों में लोगों को आकर्षित करने के लिए खासी तैयारियां कर रखी हैं।

आटो मोबाइल क्षेत्र में अच्छी एडवांस बुकिंग हुई हैं। लोग चाहते हैं कि उन्हें उनका वाहन धनतेरस के दिन डिलीवर किया जाए। बीते दो साल कोविड के साए में गुजर जाने के बाद इस बार व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कार डीलरों का अनुमान है कि धनतेरस के दिन एक हजार से अधिक नई कारें लुधियाना से डिलीवर की जाएंगी। इसके अलावा करीब 5 हजार से अधिक दोपहिया वाहनों की एक दिन में बिक्री होने की उम्मीद है।

अलग-अलग कंपनियों के शोरूम प्रबंधक भी ग्राहकों के लिए विशेष आफर दे रहे हैं। ग्रोवर हुंडई के एमडी कुलवंत सिंह ग्रोवर का कहना है कि पिछले दो साल की तुलना में इस बार लोगों में गाड़ियों को लेकर अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है। दो साल आटो मोबाइल क्षेत्र को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि कई ग्राहक पूरी पेमेंट करने के बावजूद धनतेरस पर ही गाड़ी लेने की बात कह रहे हैं। ऐसे में हमारे पास स्टाक को रखने की भी दिक्कत हो रही है। डीके इलेक्ट्रानिक्स के एमडी अशोक धवन के अनुसार इस साल कंपनियों ने उत्पादों की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की है। धनतेरस के दिन हर साल खरीदारी का माहौल अच्छा रहता है। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

550 से अधिक कारों की एडवांस बुकिंग

इस बार आटो मोबाइल सेक्टर को दो साल पहले की बिक्री के आंकड़े को छूने की उम्मीद है। कोरोना से पहले लुधियाना में 700 से 800 कारें धनतेरस के दिन डिलीवर की जाती थीं। बीते दो साल में यह संख्या 400 से 500 तक सिमट गई थी। कार डीलरों को उम्मीद है कि इस बार यह आंकड़ा एक हजार तक पहुंच सकता है। अब तक 550 से अधिक कारों की और दो हजार से अधिक दोपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

यह भी पढ़ेंः- Ludhiana Weather Update: सुबह से चल रही ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, 15 डिग्री पहुंचा तापमान

यह भी पढ़ेंः- लुधियाना में शिक्षा विभाग के दावों की खुली पोल, 19 में से मात्र छह ब्लाक में ही BPOs; बाकी पद खाली