विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैखोफ हुए लुटेरे...पास में पुलिस थाना फिर भी दिनदहाड़े लूट, पेट्रोल पंप कर्मचारी से 25 लाख लेकर हुए फरार; तलाश में जुटी पुलिस

By Dilbag SinghEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 29 Nov 2023 09:38 AM (IST)

दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रुपये जमा करवाने गए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मंगलवार बाद दोपहर ...और पढ़ें

लुधियाना में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से नकदी लूटने के आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
लुधियाना में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से नकदी लूटने के आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

HighLights

  1. लुधियाना में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 25 लाख रुपये की लूट
  2. - बैंक में रुपये जमा करवाने गए थे, जेसीपी कार्यालय के पास हुई वारदात
  3. - सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइिकल सवार दो लुटेरे कैद, पुलिस ने शुरू की तलाश

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Looted  of 25 lakh from petrol pump employees: लुधियाना में बदमाशों की दबंगई साफ देखने को मिली। 

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 25 लाख रुपये की लूट की गई। दरअसल, दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रुपये जमा करवाने गए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मंगलवार बाद दोपहर साढ़े तीन बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने 25 लाख रुपये लूट लिए।

सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे

घटनास्थल थाना डिवीजन नंबर छह महज चार सौ मीटर की दूरी पर है और इसी बिल्डिंग में जेसीपी रूरल जसकिरण सिंह तेजा का भी कार्यालय है। लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और इसी के आधार पर पुलिस उनकी शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

साथी के साथ बैंक में पैसे जमा कराने गए थे पीड़ित 

चंडीगढ़ रोड पर वीर पैलेस के पास स्थित अहुजा फीलिंग स्टेशन के मैनेजर प्रदीप कुमार अपने साथी मलकीत सिंह के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दिल्ली रोड स्थित ब्रांच में रुपये जमा करवाने के लिए स्विफ्ट कार में गए थे। वो कार गुलजार पेट्रोल पंप के पास पार्क कर रहे थे।

दो लटेरे बैग छीनकर हुए फरार

प्रदीप कुमार कार में ही बैठे हुए थे और उनका साथी मलकीत सिंह बैग लेकर बाहर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल से आए दो लुटेरों ने उससे बैग छीना और फरार हो गए। मैनेजर ने इसकी सूचना पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर छह में मामला दर्ज किया है।

जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करेगी पुलिस

पुलिस ने एक झपटमार की शिनाख्त कर ली है। एसीपी संदीप वडेरा का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, दिल्ली रोड हमेशा चलते रहने वाली सड़क है। इस पर इस तरह से थाने से नजदीक वारदात होना कई सवाल खड़े करता है। यहां पर सबसे नजदीक ढोलेवाल चौक है। यहां से मिलर गंज, गिल रोड, दिल्ली रोड और अन्य क्षेत्रों को रास्ते जाते हैं और इस सभी सड़कों पर व्यापारिक संस्थाएं हैं। ढोलेवाल चौक और शेरपुर चौक पर पुलिस की तैनाती रहती है।

यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! बारिश गिराएगी तापमान, पंजाब में दो दिन जमकर बरसेंगे बदरा; जहरीली हवा से मिलेगी राहत

पेट्रोल पंप कर्मियों पर शक, पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस को पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर ही शक है। सबसे ज्यादा शक के दायरे में मलकीत सिंह है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मलकीत सिंह कार पार्क होने से पहले ही बाहर निकल आया था और बैग को गाड़ी से निकालकर अपने हाथ में पकड़ लिया, जबकि प्रदीप कुमार कार में ही बैठा हुआ था। पुलिस ने उनकी कॉल डिटेल निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Punjab: अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान दो दिसंबर को गुरदासपुर में विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन, तैयारी में जुटा प्रशासन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।