Move to Jagran APP

MC Employees Gate Rally : लुधियाना नगर निगम मुलाजिमों की गेट रैली शुरू, चाराें जाेन में कामकाज ठप

MC Employees Gate Rally नगर निगम मुलाजिमों ने बुधवार काे गेट रैली शुरू कर दी है। रैली में निगम मुलाजिमों से लेकर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर स्तर तक के अधिकारी भी शामिल हुए। इस दाैरान जमकर नारेबाजी की गई।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 12:19 PM (IST)
MC Employees Gate Rally : लुधियाना नगर निगम मुलाजिमों की गेट रैली शुरू, चाराें जाेन में कामकाज ठप
नगर निगम मुलाजिमों ने बुधवार काे गेट रैली शुरू कर दी। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। MC Employees Gate Rally : अपनी मांगों को लेकर नगर निगम मुलाजिमों ने बुधवार काे गेट रैली शुरू कर दी है। रैली में निगम मुलाजिमों से लेकर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर स्तर तक के अधिकारी भी शामिल हुए। मुलजिमों की कमी पूरा करने की मांग। बीएंडआर के अफसरों पर विनोद जैन ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उसके खिलाफ गेट रैली की जा रही है। मुलाजिमाें ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आराेप है कि सरकार उनकी मांगाें काे लेकर गंभीर नहीं है।

loksabha election banner

सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा मुलजिमों का मांग पत्र लेने आये हैं। सुबह से 12 बजे तक निगम में कामकाज बंद है। मुलाजिमों ने विनोद जैन के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की है। मुलाजिमों ने 3 दिन का टाइम दिया था कि वह माफी मांगे। आकस्मिक मौत की स्थित में परिवार को तुरंत भत्ते जारी की जाएं। इसके अलावा निगम कर्मियाें काे सुविधाएं मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-Protest In Ludhiana: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर नारेबाजी

हाट मिक्स प्लांट के कांट्रैक्टर पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

गाैरतलब है कि नगर निगम में कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं का हल नहीं निकलने और हाट मिक्स प्लांट के कांट्रैक्टर की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इसके विरोध में निगम कर्मियाें ने तीन घंटे कामकाज ठप कर हड़ताल का एलान किया था। म्यूनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी ने मेयर और कमिश्नर को इस संबंध में सूचित कर दिया था। निगम के चारों जोन दफ्तरों के मुलाजिम व अधिकारियाें ने धरना दिया है। कमेटी के चेयरमैन अश्वनी सहोता ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर पहल भी पंजाब सरकार व लुधियाना नगर निगम को बता चुके हैं।

यह भी पढ़ें-Cyber Crime: NIT के बीटेक व बीकाम ग्रेजुएट ने बनाया गिरोह, ATM कार्ड की क्लोनिंग कर करोड़ों रुपये उड़ाए; सात गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.