Move to Jagran APP

Protest In Ludhiana: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर नारेबाजी

Protest In Ludhiana भाजपा नेता बिक्रम सिद्धू का कहना है कि लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट भ्रष्ट्राचार का अड्डा बन चुका है। ट्रस्ट के चेयरमैन खुद को पाक साफ बता रहे हैं लेकिन उनकी नाक तले बड़े स्तर पर घोटाला हो रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 12:03 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 09:40 PM (IST)
Protest In Ludhiana: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर नारेबाजी
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन। (जागरण)

जासं, लुधियाना। Protest In Ludhiana: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल लिया। पिछले कुछ दिनों से भाजपा लगातार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रही है। आज भाजपा ट्रस्ट चेयरमैन व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ दुगरी रोड पर एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता दुगरी रोड पर चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा कैबिनेट मंत्री व ट्रस्ट चेयरमैन का पुतला भी फूंकेगी। आने वाले दिनाें में इसकी रणनीति तैयार की जाएगी। 

loksabha election banner

भाजपा नेता बिक्रम सिद्धू का कहना है कि लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट भ्रष्ट्राचार का अड्डा बन चुका है। ट्रस्ट के चेयरमैन खुद को पाक साफ बता रहे हैं लेकिन उनकी नाक तले बड़े स्तर पर घोटाला हो रहा है। सिद्धू ने कहा कि ट्रस्ट ने करोड़ों रुपये की जमीनें औने पौने दामों पर बेच दी और आगे भी कई जमीनों को बेचने की योजना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ट्रस्ट को इस तरह के घोटाले करने नहीं देगी। भाजपा यह लड़ाई जमीन से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी।

यह भी पढ़ें-Cyber Crime: NIT के बीटेक व बीकाम ग्रेजुएट ने बनाया गिरोह, ATM कार्ड की क्लोनिंग कर करोड़ों रुपये उड़ाए; सात गिरफ्तार

30 दिन के भीतर ट्रस्ट के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की ताे जाएंगे हाई काेर्ट

भाजपा ने सरकार को चेतावनी दी गई है कि अगर 30 दिन के भीतर ट्रस्ट के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की तो वह हाई कोर्ट में जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि ट्रस्ट के एक एक घोटाले की फाइल तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट चेयरमैन को मंत्री का पूरा साथ है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो भाजपा मंत्री, विधायकों व अन्य जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ भी धरने लगाएंगे।

यह भी पढ़ें-Interlocking Tiles: लुधियाना में आरएमसी सड़क के ऊपर लगाई जा रही इंटरलाकिंग टाइलें, भाजपा ने उठाए सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.