विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फगवाड़ा में 16 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर समाप्त की जीवन लीला, जांच में जुटी पुलिस

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:46 AM (IST)

फगवाड़ा के ओंकार नगर में एक 16 वर्षीय युवती ज्योति ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

डांस सीखने की शौकीन थी मृतका।

 डांस सीखने की शौकीन थी मृतका।

HighLights

  1. फगवाड़ा के ओंकार नगर में 16 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

  2. मृतका की पहचान ज्योति के रूप में, दुपट्टे से फंदा लगाया

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी

संवाद सूत्र, फगवाड़ा। शहर के ओंकार नगर क्षेत्र में मंगलवार एक 16 वर्षीय युवती द्वारा कथित तौर पर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है।

युवती की पहचान ज्योति निवासी ओंकार नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। ज्योति के भाई नीतीश ने बताया कि उसकी बहन को डांस सीखने का शौक था और आज भी वह कमरे में डांस की तैयारी कर रही थी तो इसी दौरान कथित तौर पर दुपट्टे से फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें- संगरूर आत्महत्या मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, पंजाब सरकार और DGP को भेजा नोटिस

पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें- पंजाब में महिला ने 4 पुराने मुकदमे छिपाकर मांगी अग्रिम जमानत, हाई कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना