विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां भगवती पर अभद्र टिप्पणी का मामला भड़का, आरोपित की गिरफ्तारी काे लेकर लुधियाना डीसी दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे 11 शिव सैनिक

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 16 May 2022 02:19 PM (IST)

पटियाला हिंसा के दौरान एक निहंग सिंह ने मां भगवती पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। ...और पढ़ें

भूख हड़ताल पर बैठे 11 शिव सैनिक। (जागरण)
भूख हड़ताल पर बैठे 11 शिव सैनिक। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पटियाला हिंसा के दौरान एक निहंग सिंह द्वारा मां भगवती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को शिव सैनिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी यह भूख हड़ताल शाम 5.30 बजे तक चलेगी। भूख हड़ताल पर बैठे 11 शिव सैनिकों की एक ही मांग है कि आरोपित को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपित

शिव सेना पंजाब प्रदेश प्रवक्ता चंद्रकांत चड्ढा ने बताया कि पटियाला हिंसा के दौरान एक निहंग सिंह ने मां भगवती पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। चाहे इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शिव सेना (बाल ठाकरे) की तरफ से लगभग 4 दिन पहले पंजाब सरकार और जिला प्रशासन को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 4 दिन का समय दिया था। जोकि अब पूरा हो चुका है। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपित को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हुई है। इसलिए मजबूरन उन्हें एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है।

पंजाब का माहौल रहे शांतिपूर्वक

शिव सैनिकाें ने कहा कि हम सभी चाहते है कि पंजाब का माहौल शांतिपूर्वक रहे, लेकिन कुछ लोग इस माहौल को खराब करना चाहते हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। लेकिन किसी धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने वालों पर पुलिस को एकड़ा एक्शन लेना चाहिए। ताकी आपसी भाईचारे में कोई दरार पैदा न कर सके। इसलिए प्रशासन से अपील है कि आरोपित को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ऐसे लोगों का बाहर रहना हमारे भाईचारे के लिए खतरा है। आज की भूख हड़ताल के बाद वह आगे क्या करना है, इसका निर्णय लेंगे। गाैरतलब है कि पटियाला हिंसा में कई लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ेः- भारती सिंह के दाढ़ी-मूछ पर कमेंट से पंजाब में भड़का सिख समाज, कामेडियन की माफी के बाद भी एफआइआर की मांग