विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: पंजाब के फगवाड़ा में दुकानदार को मारी गोली

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 27 Jan 2023 01:23 PM (IST)

पंजाब के फगवाड़ा में एक दुकानदार को गोली मार दी। एसएचओ के मुताबिक हम आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। संजय सचदेवा (34) अंखी नगर इलाके में अपनी दुकान बंद कर रहा था तभी गुरुवार रात यह घटना हुई।

पंजाब के फगवाड़ा में दुकानदार को मारी गोली
पंजाब के फगवाड़ा में दुकानदार को मारी गोली

फगवाड़ा, 27 जनवरी (पीटीआई): बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि संजय सचदेवा (34) अंखी नगर इलाके में अपनी दुकान बंद कर रहा था, तभी गुरुवार रात यह घटना हुई।

यह भी पढ़ें: Punjab News: फिरोजपुर में बीएसएफ ने 3 किलो हेरोइन की बरामद, तस्‍करी के प्रयासों को किया विफल

पीड़ित को सिविल अस्पताल ले जाया गया और बाद में निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि अभी यह पता नहीं चला है कि घटना के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी थी या बाइक सवार लूटपाट के इरादे से आए थे। एसएचओ के मुताबिक हम आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab: आज सीएम मान करेंगे 500 'आम आदमी क्लिनिक' का उद्घाटन, अरविंद केजरीवाल बनेंगे मुख्‍य अतिथि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।