विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किराए के मकान में हो रहा था देह व्यापार, अचानक पहुंची पुलिस; आपत्तिजनक हालत में 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

Published: Thu, 20 Feb 2025 11:18 AM (GMT+05:30)

पंजाब (Punjab News) के कपूरथला जिले में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. कपूरथला में देह व्यापार का भंडाफोड़
  2. दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार
  3. गश्त के दौरान पुलिस को मिली थी जानकारी

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा (कपूरथला)। Punjab News: पंजाब कपूरथला जिले के थाना सतनामपुरा पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने चारों को आपत्तिजनक हालत में किया गिरफ्तार

थाना सतनामपुरा के इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम सहित गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि गांव नंगल में एक महिला किराए पर रहती है। इस समय मकान के अंदर दो युवकों व एक अन्य महिला सहित उपस्थित है।

यह भी पढ़ें- देह व्यापार की कॉल पर स्पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा तो रह गए दंग, आपत्तिजनक हालत में मिलीं लड़कियां और लड़के

पुलिस ने उक्त मकान में छापामारी कर दो महिलाओं सहित चार लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान करनप्रीत सिंह वासी राजा गार्डन कॉलोनी सतनामपुरा, रवनीत सिंह वासी हदियाबाद और दो अन्य महिलाओं के रूप में हुई है। उक्त मकान से 1360 रुपये भी बरामद किया गया।

ग्राहक का इंतजार कर रहा तस्कर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

बता दें कि इन दिनों कपूरथला पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। इससे पहले, कपूरथला-थाना सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कांजली वेईं के समीप छापेमारी कर एक शराब तस्कर को पकड़ा था। अंग्रेजी शराब की सप्लाई देने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 44,820 मिली लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मगर अपराध जमानत योग्य होने के चलते आरोपी को कुछ समय बाद ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। जब पुलिस टीम गश्त करती हुई चूहड़वाल चुंगी के समीप पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि कंवलजीत सिंह निवासी गांव भगतपुर ठेका अंग्रेजी शराब अवैध तौर पर बेचने का काम करता है।

जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आज भी वह अपनी कार में भारी मात्रा में ठेका अंग्रेजी शराब लोड कर ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए कांजली वेईं के साथ कच्चे रास्ते पर खड़ा है। यदि अभी उक्त जगह पर रेड की जाए तो उसे रंगे हाथ काबू किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत उक्त जगह पर छापेमारी कर आरोपी को काबू कर लिया।

यह भी पढ़ें-  Deh Vyapar: नौकरी को बुलाया और बंधक बनाकर कराया देह व्यापार... बुद्धा स्पा सेंटर से पकड़ी युवती ने बताई कड़वी हकीकत