विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फगवाड़ा में युवक ने रची दोस्त की हत्या की साजिश, शव बेईं में फेंका; मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:39 PM (IST)

फगवाड़ा में पुलिस को भाई की जानकारी देने के शक में शाहरुख की दोस्तों ने हत्या कर दी। शव बेईं ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. फगवाड़ा में दोस्त ने की युवक शाहरुख खान की हत्या।

  2. शव तीन दिन बाद बेईं से माधोपुर गांव के पास मिला।

  3. मुख्य आरोपी शौकत अली गिरफ्तार, तीन अन्य फरार।

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा (कपूरथला)। फगवाड़ा के थाना सदर इलाके से दोस्ती को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। एक युवक की हत्या कर उसका शव भाखड़ियां गांव की बेईं में फेंक दिया गया। शव तीन दिन तक पानी में बहता रहा और माधोपुर गांव के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले में चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आरोपितों की पहचान शौकत अली उर्फ नौनी पुत्र बाबू दीन वासी बहानी (गिरफ्तार), टेगा अली पुत्र बाबूदीन,सैफू पुत्र सुरमदीन और लियाकत अली उर्फ लियाको के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान शाहरुख खान वासी गांव कोटली थान सिंह पतारा जिला जालंधर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह के दौरे से पहले जालंधर में लिखे गए विवादित नारे, वीडियो जारी कर पन्नू ने ली जिम्मेदारी

भाई के बारे में पुलिस को जानकारी देने का शक

मृतक के पिता मक्खन दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हत्या की वजह पुलिस पूछताछ बनी है। पुलिस किसी दूसरे मुकदमे की तफ्तीश में आरोपित के भाई तेरा अली की तलाश में गांव बहानी आई थी। तब आरोपित शौकत अली उर्फ नौनी ने पुलिस को बताया था कि मेरे भाई के बारे में शाहरुख को ज्यादा पता है, दोनों इकट्ठे रहते हैं।

पुलिस ने शाहरुख को बुलाकर पूछताछ कर छोड़ दिया था, लेकिन शौकत को शक हो गया कि शाहरुख ने पुलिस को उसके भाई के बारे में जानकारी दी है। इसी रंजिश में शौकत ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर साजिश रचकर शाहरुख की हत्या कर दी। इस संबंध में थाना सदर फगवाड़ा में मक्खन दीन पुत्र रहमत अली वासी कोटली थान सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- रिश्मत मामले में महिला SHO की बढ़ी मुश्किल, मोगा में विजिलेंस खंगालेगी फाइलें, मोबाइल चैट और खातों की जांच तेज

खाने के बहाने से बुलाया बाहर

शिकायत के अनुसार 24 सितंबर को शौकत अली उर्फ नौनी ने शाहरुख को फोन कर कहा कि बाजार खाने पीने के लिए जाना है और अपने साथ ले गया। उसके बाद शाहरुख घर नहीं लौटा। पूछने पर शौकत टाल-मटोल करता रहा और कहा कि तुम्हारा लड़का 1-2 दिन में झाड़ियों में से मिल जाएगा।

27 सितंबर को सुबह 10 बजे सूचना मिली कि भाखड़ियां गांव की बेईं में एक लाश तैर रही है जो बहकर माधोपुर तक पहुंच गई है। बेईं से बाहर निकालने पर पहचान शाहरुख के रूप में हुई।

थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि सभी आरोपी गांव बहानी के रहने वाले हैं और हाल में जैजो हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- कनाडा के स्टूडेंट वीजा से FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट तक, कैसे गैंगस्टर बना गोल्डी बराड़?