कपूरथला में भद्रकाली मंदिर के बाहर गरीब महिला को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया सुओ-मोटो
कपूरथला के भद्रकाली मंदिर के बाहर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। बच्चों के बाइक छूने पर युवक ने हमला किया। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया।
HighLights
कपूरथला भद्रकाली मंदिर के बाहर असहाय महिला से मारपीट।
बच्चों के मोटरसाइकिल छूने पर व्यक्ति ने चप्पल से पीटा।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, कपूरथला। कपूरथला के ऐतिहासिक माता श्री भद्रकाली मंदिर के बाहर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मंदिर के गेट पर बच्चों के साथ बैठी असहाय महिला से एक व्यक्ति ने चप्पलों और लातों से मारपीट की। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में सुओ-मोटो लेते हुए आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मंदिर के बाहर महिला के साथ कुछ बच्चे मौजूद थे। बच्चे खेलते-खेलते पास खड़ी मोटरसाइकिल को हाथ लगा बैठे। इसी बात को लेकर मोटरसाइकिल मालिक भड़क गया। आरोप है कि उसने बिना कुछ सोचे महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में आरोपित महिला को चप्पलों से पीटता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- लॉ ग्रेजुएट है सुखबीर बादल पर हमले का आरोपी, पुणे में चलाता था स्नैक्स सेंटर; पुलिस ने बताई पूरी कहानी

आरोपी को मारने से रोकती हुई महिला।
मंदिर के सामने आरोपी चलाता है दुकान
आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और राहगीरों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाने का प्रयास किया। इसके बावजूद आरोपित ने महिला पर लात से भी हमला किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी की पहचान शेखूपुर निवासी विकास शर्मा है जो मंदिर के ठीक सामने दुकान चलाता है।
यह भी पढ़ें- Punjab Weather: 14 अगस्त को रहें सावधान, पंजाब में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
घर और दुकान पर पुलिस की छापेमारी
डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना सिटी में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने उसके घर व दुकान पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी फरार मिला। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर पहुंच रही हैं।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन तक छुट्टी में भी खुले रहेंगे बठिंडा मंडल के 6 डाकघर; सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक मिलेंगी सेवाएं
