पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड ने किया जालंधर मंडल का दौरा, ब्रांच मैनेजरों को दिए टिप्स
पंजाब नैशनल बैंक के अमृतसर अंचल प्रमुख ओंकारजीत सिंह ने शुक्रवार को जालंधर मंडल का दौरा किया। मंडल प्रमुख जालंधर पूर्व अरविंद पांडा और मंडल प्रमुख जालंधर पश्चिम सुरेंद्र सिंह ने अंचल प्रमुख ओंकारजीत सिंह का स्वागत किया।
जालंधर, जेएनएन। पंजाब नैशनल बैंक के अमृतसर अंचल प्रमुख ओंकारजीत सिंह ने शुक्रवार को जालंधर मंडल का दौरा किया। मंडल प्रमुख जालंधर पूर्व अरविंद पांडा व मंडल प्रमुख जालंधर पश्चिम सुरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डीएन कर्दम, एमसीसी प्रमुख विजय सहगल, प्रमुख शाखाओं के प्रबंधक और मंडल कार्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
यह भी पढ़ें - गरीबी से तंग आकर खूबसूरती को बनाया हथियार, जालंधर में कई अमीर युवकों को फंसा कर लूट चुकी है रवीना
ओंकारजीत सिंह का मंडल कार्यालय जालंधर का यह तीसरा दौरा था। इस दौरान उन्होंने होटल बेस्ट वेस्टर्न में शाखा प्रबंधकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक 126 वर्षों से लगातार ग्राहकों की सेवा कर रहा है और भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवा के लिए कटिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि आज बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बड़ा सरकारी बैंक है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स वे यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के साथ एकीकरण के बाद अब और भी सशक्त और विशाल हो गया है |
ओंकारजीत ने गठित नए वेर्टिकल्स के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह आईरैम एवं मिड कॉर्पोरेट सेंटर बनने से बैंक लोन प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने व गुणवत्ता बढ़ाने में सफल प्रयास कर रहा है। उन्होंने ग्राहक सेवा पर जोर देते हुए कहा कि शाखा प्रभारी शाखा में आने वाले ग्राहकों से संपर्क स्थापित करें तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के प्रति प्रतिक्रिया लें जिससे उनको मिलने वाली सेवा को और बेहतर बनाया जा सके। सभी सम्मानित ग्राहकों को उचित्त सेवाएं प्रदान की जाती रहेंगी।