गरीबी से तंग आकर खूबसूरती को बनाया हथियार, लड़की ने जालंधर में कई अमीर युवकों को फंसा कर लूटा
जालंधर में सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करके लोगों को लूटने वाली लड़की अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसने खुद ही चार सदस्यीय गिरोह तैयार किया था और खुद ही अमीर लड़कों को फंसाकर उनको बाहर बुलाती और लूट की योजना बनाती थी।
जालंधर, जेएनएन। फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य संसाधनों पर अमीर लड़कों को अपने जाल में फंसा उनका सब कुछ लूट लेने वाली लुटेरी युवती शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की निकली है। वह खुद काफी गरीब परिवार से थी। गरीबी से तंग आकर जल्द अमीर होने के लिए उसने अपराध का रास्ता अपना लिया था। उसने अपनी खूबसूरती को हथियार बनाया और कई अमीर युवकों को प्रेम जाल में फंसा लिया। माता-पिता की इकलौती बेटी ने खुद ही चार सदस्यीय गिरोह तैयार किया था। वह अमीर लड़कों को फंसाकर उन्हें बाहर बुलाकर साथियों से लूटपाट करवाती थी। लूट की योजना भी खुद ही तैयार करती थी।
पुलिस ने उसे और उसकी साथी मुनीश को लूटी हुई होंडा सिटी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों अमीर युवकों का सारा सामान लूट लेते थे। कोई विरोध करता तो उसे तेजधार हथियारों से घायल कर सामान लूट लेते थे। रिमांड के दौरान पुलिस ने कई और वारदातों का खुलासा किया है और उनकी जांच की जा रही है। वहीं उनके फरार साथियों की तलाश के लिए टीमें बना कर अलग अलग जगह पर रवाना कर दी गई हैं। बीते दिनों मकसूदां में रहने वाले समक्ष ने शिकायत दी थी कि उसकी होंडा सिटी गाड़ी अज्ञात लोग छीन कर ले गए हैं। लुटेरों ने उसे तेजधार हथियारों से डराया और गाड़ी छीन ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरु की।
सीआईए स्टाफ के प्रभारी जरनैल सिंह को मामले की जांच सौंपी गई। सीआईए और थाना मकसूदां की संयुक्त टीम बनाई गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह की सरगना एक युवती है जो फेसबुक और इंटरनेट मीडिया से युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसाती है। बाद में उनको मिलने के लिए बुलाती है और अपने साथियों की मदद से उनको लूट लेती है। समक्ष को भी इसी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। ऐसे में पुलिस ने पड़ताल के बाद युवती को ढूंढ निकाला और उसकी निशानदेही पर मुनीश को गिरफ्तार करने के साथ साथ उसके पास से लूटी गई होंडा सिटी कार भी बरामद कर ली थी।
यह भी पढ़ें - जालंधर में पड़ रही धुंध एयरलाइन के बिजनेस पर पड़ने लगी भारी, लगातार हो रही कैंसिलेशन से देना पड़ रहा रिफंड
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें