जालंधर में आधा किलो नशीले पाउडर के साथ युवक गिरफ्तार, राजनीतिक पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटा था आरोपित
जालंधर में देर रात स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने आधा किलो नशीले पाउडर के साथ रोहित नाम के युवक को गिरफ्तार किया। आरोपित किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। देर रात तक राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोग रोहित को छुड़ाने के लिए प्रयास कर रहे थे।
संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर में देर रात स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने आधा किलो नशीले पाउडर के साथ रोहित नाम के युवक को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक रोहित किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। बीते कुछ दिनों से एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटे रोहित को स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने काबू किया तो उसके पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ। देर रात पुलिस में रोहित की निशानदेही पर एक और युवक को पकड़ा था। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की लेकिन शनिवार को पुलिस पत्रकार वार्ता कर इस बड़े मामले का खुलासा कर सकती है। वहीं देर रात तक स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के दफ्तर के बाहर राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोग रोहित को छुड़ाने के लिए प्रयास कर रहे थे।
100 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, गोराया : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सतर्क हुई गोराया पुलिस ने शुक्रवार को 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। डीएसपी हरलीन सिंह व थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एसआइ हरप्रीत कौर पुलिस बल के साथ चचराड़ी पुल पर मौजूद थे। इस बीच उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जेनिफर पुत्री वारी साइवेरा निवासी युगांडा, हाल निवासी लवली यूनिवर्सिटी के नजदीक रहने वाली महिला हेरोइन की तस्करी करती है। पुलिस ने मौके पर जाकर जेनिफर को काबू कर तलाशी ली तो उससे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि इनके गैंग के बारे में पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें- Punjab Election 2022 : नामांकन से पहले ज्योतिषियों की शरण में राजनीति के धुरंधर, सोमवार सबसे शुभ
यह भी पढ़ें- Punjab Election 2022 : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्वी से भरा नामांकन