विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक फ्रेंड के साथ घूम रही थी महिला, रिश्तेदार ने अगवा कर होटल में किया दुष्कर्म

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 19 Jul 2017 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 02:54 PM (IST)

महिला शादीशुदा है और उसका पति दुबई में रहता है। वह अपने एक फेसबुक मित्र के साथ मॉडल टाउन आई ...और पढ़ें

फेसबुक फ्रेंड के साथ घूम रही थी महिला, रिश्तेदार ने अगवा कर होटल में किया दुष्कर्म
फेसबुक फ्रेंड के साथ घूम रही थी महिला, रिश्तेदार ने अगवा कर होटल में किया दुष्कर्म

जेएनएन, जालंधर। मॉडल टाउन में एक महिला को अपने फेसबुक मित्र के साथ घूमना महंगा पड़ा। महिला जब मॉडल टाउन घूम रही थी तो उसी दौरान उसके एक रिश्तेदार से मुलाकात हुई। रिश्तेदार ने उस घर छोड़ने की जिद की, लेकिन महिला ने मना कर दिया।

कुछ देर बाद रिश्तेदार जबरन उसे अपने साथ ले जाकर हवस का शिकार बनाया। महिला की शिकायत पर थाना छह की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस मामले को संदेहास्पद बताते हुए जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: सरकार कहती है आधार सबसे बड़ी पहचान, पर कैंसर इलाज के लिए निराधार

एसएचओ सुभाष चंदर ने बताया कि गांधी कैंप की विवाहित महिला का पति दुबई में रहता है। महिला का कहना है कि वह अपने फेसबुक फ्रेंड गुरप्रीत के साथ मॉडल टाउन में घूमने आई थी। इसी बीच गांधी कैंप का ही उनका रिश्तेदार विशाल आ गया।

उसने उसे घर छोड़ने की बात कहकर कार में बिठा लिया और फिर उसे पटेल चौक के पास एक होटल में ले गया। आरोप है कि होटल के कमरे में ले जाकर विशाल ने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि विशाल के पकड़ में आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में एक लाख रुपये रिश्वत लेता IFS अधिकारी गिरफ्तार