विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी ने पति के मोबाइल मैसेज पढ़े तो खो दिया आपा, गुस्से में काट डाला गुप्तांग

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 24 Feb 2018 04:04 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 10:39 AM (IST)

पति के बीसीए छात्रा के साथ अवैध संबंधों के शक में पत्नी तमतमा गई। उसने गुस्से में पति के गुप्तांग को काट डाला।

पत्नी ने पति के मोबाइल मैसेज पढ़े तो खो दिया आपा, गुस्से में काट डाला गुप्तांग
पत्नी ने पति के मोबाइल मैसेज पढ़े तो खो दिया आपा, गुस्से में काट डाला गुप्तांग

जेएनएन, जालंधर। पत्नी ने अचानक पति के मोबाइल पर मैसेज पढ़े तो उसकी शामत आ गई। पत्नी ने मैसेज में देखा कि उसके बीसीए कर रही पति की रिश्तेदार की बेटी और उसके बीच एेसे संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है, जिससे उनके बीच संबंधों का पता चलता है। इससे गुस्साई पत्नी ने पति से झगड़ा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि उसने पति के गुप्तांग को काट डाला।

रामामंडी के जोगिंदरनगर में रहने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गत दिवस उसका पुलिस रिमांड खत्म हुआ तो उसे अब जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पति जौहल अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

ये है मामला

कुछ दिन पहले महिला ने पति के फोन पर कुछ मैसेज पढ़े। इससे उसे हिमाचल के रहने वाले पति के रिश्तेदार की बेटी पर पति के संबंधों का शक हो गया। वह लड़की जालंधर में बीबीए कर रही है। महिला के पति ने उसे पीजी दिलाया था। शक पर दोनों पर कई बार झगड़ा भी हुआ था।

पुलिस के मुताबिक रात को दोनों खाना खाकर कमरे में पहुंचे। महिला उक्त लड़की के बारे में पूछने लगी तो पति ने उसे झिड़क दिया। इस पर दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ। इस दौरान दूसरे कमरे में दोनों बच्चे सोते रहे। देर रात महिला ने भारी सरिया से पति के सिर पर वार किया तथा बेहोश होने पर पति का गुप्तांग काट दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने गुप्तांग काटकर अलग कर दिया और उसे फ्लश कर दिया। कुछ देर बाद महिला ही पड़ोसियों को बुलाकर आई और जौहल अस्पताल ले गई।

महिला का पति प्राइवेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। दंपती अपने दो बच्चों के साथ रामा मंडी के जोगिंदर नगर में रहते हैं। दोनों की शादी को 14 साल हो चुके हैं। पीडि़त पति के पिता के बयान पर पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास और खतरनाक हथियार का उपयोग करने का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ेंः दोस्त करता था गर्लफ्रेंड को फोन कर परेशान, फिर युवक ने लिया खौफनाक इंतकाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।