यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर में गुरु नानकपुरा फाटक के पास भिड़े दो गुट, कई लोग घायल; गाड़ी से मिले हथियार
जालंधर में गुरु नानकपुरा फाटक के पास मंगलवार दोपहर को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में कई ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में गुरु नानकपुरा फाटक के पास मंगलवार दोपहर को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए। विवाद होने की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस पार्टी के पहुंचने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस को गाड़ी में से हथियार मिले है।
यह भी पढ़ेंः- जालंधर में फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ पेरेंट्स एसोसिएशन ने डीसी दफ्तर के सामने किया रोष प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि यह लड़ाई किसी पुरानी रंजिश के कारण हुई है। मंगलवार को दोनों पक्षों ने गुरु नानकपुरा फाटक के पास एक दूसरे को टाइम दिया था। मंगलवार दोपहर को गुरु नानक पुरा फाटक के पास दो गाड़ियों में से उतरे दर्जनभर युवक आपस में भिड़ गए।
यह भी पढ़ेंः- वजीफों में गड़बड़ी रोकने के लिए विभाग सख्त, एक अप्रैल से विद्यार्थियों के आधार कार्ड में करेगा बायोमेट्रिक अपडेशन
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर तेजधार हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इस लड़ाई में कई लोग घायल हो गए। राहगीगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, सारे हमलावर फरार हो गए। इस दौरान आरोपित घायलों को भी साथी ले गए। पुलिस को वहां से दो गाड़ियां मिली हैं, जिनमें हथियार पड़े हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Police Raid : जालंधर पुलिस ने श्मशान घाट में मारी रेड, बाइक छोड़कर भागे तीन युवक
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
