विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Police Raid : जालंधर पुलिस ने श्मशान घाट में मारी रेड, बाइक छोड़कर भागे तीन युवक

By Vikas KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Mar 2021 01:37 PM (IST)

जालंधर पुलिस ने बाबा दादा मल श्मशान भूमि में मंगलवार सुबह रेड मारी। इस दौरान पुलिस को देख श्मशान में ...और पढ़ें

जालंधर पुलिस ने मंगलवार को शहर के एक शमशान घाट में छापा मारा।
जालंधर पुलिस ने मंगलवार को शहर के एक शमशान घाट में छापा मारा।

जालंधर, जेएनएन। शहर की थाना डिवीजन एक की पुलिस ने बाबा दादा मल श्मशान भूमि में मंगलवार सुबह रेड मारी। इस दौरान पुलिस को देख श्मशान में बैठे तीन युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर बाइक के दस्तावेजों के आधार पर बाइक मालिक की पहचान की तो पुलिस की जांच में बाइक मकसूदा के रहने वाले एक युवक की निकली।

पुलिस की पूछताछ में बाइक मालिक का कहना है कि छापेमारी के वक्त वह शमशान में मौजूद नहीं था। बल्कि उसका एक दोस्त उसकी मोटरसाइकिल मांग कर ले गया था। अब पुलिस बाइक मालिक के दोस्त की तलाश में जुट चुकी है ताकि यह पता कर सके कि वह युवक उक्त समय पर श्मशान भूमि में क्या कर रहे थे।

वहीं इस मामले में थाना डिविजन-1 के प्रभारी राजेश कुमार का कहना था कि रूटीन चेकिंग के दौरान बाबा दादा मल श्मशान भूमि में रेड की गई थी। इस दौरान पुलिस को देख श्मशान भूमि में बैठे तीन युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि वे युवक श्मशान में नशा करने बैठे हों। लेकिन पुलिस को मौके से कोई भी नशीली चीज बरामद नहीं हुई जिसके बाद पुलिस मौके से फरार हुए युवकों की तलाश में जुट चुकी है।

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें