विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वजीफों में गड़बड़ी रोकने के लिए विभाग सख्त, एक अप्रैल से विद्यार्थियों के आधार कार्ड में करेगा बायोमेट्रिक अपडेशन

By Rohit KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Mar 2021 02:47 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 05:58 PM (IST)

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलने वाले वजीफों में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग आधार कार्ड ...और पढ़ें

वजीफों में गड़बड़ी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेशन कराने में जुट गया है।
वजीफों में गड़बड़ी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेशन कराने में जुट गया है।

जालंधर, अंकित शर्मा।  सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलने वाले वजीफों में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेशन कराने में जुट गया है। जिन विद्यार्थियों का आधार कार्ड नहीं बना है, उनका पहल के आधार पर आधार कार्ड भी बनवाया जाएगा। उन विद्यार्थियों का रिकार्ड भी विभाग को मुख्य तौर पर भेजना होगा। इसके अलावा अब जिन विद्यार्थियों का आधार कार्ड पहले से बना हुआ है, उनका बायोमेट्रिक रिकार्ड भी तैयार होगा।

यह भी पढ़ेंः-  जालंधर में कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व मंत्री मित्तल की प्रेस कान्फ्रेंस, बोले- MLA नारंग पर हमले के लिए कांग्रेस जिम्मेवार

यह प्रक्रिया एक अप्रैल से ब्लाक स्तर पर शुरू हो जाएगी। जिसे लेकर डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन की तरफ से राज्य भर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं। पहले प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक रिकार्ड तैयार होगा और उसके बाद मिडिल व बाद में हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों का रिकार्ड तैयार होगा। इसके लिए बायोमेट्रिक अपडेशन के लिए आपरेटर स्कूल बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः-  जालंधर में लूट की अनोखी वारदात.. लुटेरों ने Happy Holi बोल युवक की आंखों में डाली मिर्च, मोबाइल छीनकर फरार

इस हिसाब से डीईओज एलिमेंटरी की तरफ से ही प्राइमरी विद्यार्थियों का रोस्टर बनाया जाएगा, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का रोस्टर डीईओ सेकेंडरी तैयार करेंगे। ताकि विद्यार्थी अपने रोस्टर के अनुसार तय दिन व तय समय पर संबंधित स्कूल में जाकर बायोमेट्रिक अपडेशन करवा सकें। फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के मुलाजिम विभिन्न स्थानों में जाकर बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्कूल प्रमुख अपना-अपना सहयोग देंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से विभिन्न स्कीमों के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को वजीफा व स्कालरशिप का लाभ दिया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें