विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में लूट की अनोखी वारदात.. लुटेरों ने Happy Holi बोल युवक की आंखों में डाली मिर्च, मोबाइल छीनकर फरार

By Vikas KumarEdited By:
Published: Tue, 30 Mar 2021 12:24 PM (IST)

जालंधर के पठानकोट चौक पर लुटेरों ने एक युवक को पहले तो हैप्पी होली बोली और फिर उसकी आंख में ...और पढ़ें

जालंधर में मोबाइल लूट का शिकार हुआ युवक राजन।
जालंधर में मोबाइल लूट का शिकार हुआ युवक राजन।

जालंधर, जेएनएन। होली पर कड़ी व्यवस्थाओं की दावा करने वाली पुलिस को लुटेरे खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं। महानगर के पठानकोट चौक पर लुटेरों ने एक युवक को पहले तो हैप्पी होली बोली और फिर उसकी आंख में मिर्च डालकर उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद युवक काफी देर तक चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। घटना के कुछ देर बाद राहगीरों ने युवक की आंख में पानी के छींटे मारे।  घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राजन ने बताया कि सोमवार दोपहर 01:00 बजे के करीब वह पठानकोट चौक से अपने घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने पहले तो उसे रोका और फिर होली की मुबारकबाद देते हुए रंग लगाने की बात कही। रंग लगाने के बहाने लुटेरों ने राजन की आंख में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। जिसके बाद जब जलन से राजन ने आंखें बंद की तो युवक उसका मोबाइल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें