विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में दर्दनाक हादसा, वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, शव के ऊपर से गुजरीं 100 गाड़ियां

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2021 10:31 AM (IST)

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद व्यक्ति शव हाईवे के बीचोंबीच पड़ा रहा। किसी भी चालक ने ...और पढ़ें

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हादसे के बाद जांच करती हुई पुलिस।
जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हादसे के बाद जांच करती हुई पुलिस।

जालंधर, जेएनएन। यहां जालंधर-अमृतसर हाईवे पर मंगलवार सुबह रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ है। इंसानियत भी शर्मसार हुई है। अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत के बाद का मंजर आंखों से देखने लायक नहीं था। टक्कर के बाद उसका शव हाईवे के बीचोंबीच पड़ा रहा। किसी भी चालक ने वाहन रोककर उसे साइड में करने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद शव के ऊपर से एक के बाद एक करीब 100 वाहन गुजर गए। शव के सैकड़ों  टुकड़े हो गए जो कि पूरे हाईवे पर फैल गए। हाईवे से गुजरने वाला कोई भी शख्स इसे आंखों से देख नहीं पा रहा था।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को जब पता चला तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र करके आगे की कार्रवाई शुरू की। व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। रामा मंडी थाने के जसवीर सिंह ने कहा कि आपपास के लोगों से पता लगाया जा रहा है कि मरने वाला कौन था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें - कोरोना की आहट से जालंधर की इंडस्ट्री अलर्ट, लेबर के लिए मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी

14 फरवरी को पेश आया था ऐसा ही हादसा

जालंधर में 14 फरवरी को भी ऐसा ही हादसा पेश आया था। मामला फिल्लौर का था। यहां कृष्णा नाम का बच्चा दोपहर में कटी पतंग को लूटने हाईवे पर दौड़ गया था। कृष्णा ने पतंग तो लूट ली लेकिन तभी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए और पूरी सड़क पर बिखर गए थे। हाईवे पर जगह-जगह खून देखकर हर कोई सहम गया था।