विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर विद्यार्थियों ने घेरा डीसी दफ्तर, बोले- उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा प्रशासन

By Vinay KumarEdited By:
Published: Thu, 01 Apr 2021 11:58 AM (IST)

जालंधर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मामले को लेकर एक बार फिर एससी विद्यार्थियों ने डीसी दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन ...और पढ़ें

जालंधर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी।
जालंधर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मामले को लेकर एक बार फिर एससी विद्यार्थियों ने डीसी दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन निरंतर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है। यही कारण है कि वह बार-बार सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अब एक बार फिर से जीएनडीयू की तरफ से परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। परीक्षाओं को लेकर अभी तक यूनिवर्सिटी ऑफलाइन कराने के मोड में ही है और फिर से फीसों का मामला भी उठेगा।

यह भी पढ़ें-  तलाक के 5 साल बाद पति ने की दरिंदगी की हदें पार, अमृतसर से लुधियाना आकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

उन्होंने कहा कि जब पढ़ाई हमारी ऑनलाइन चल रही है तो परीक्षाएं ऑफलाइन क्यों यह तो सरासर प्राइवेट कॉलेजों को मुनाफा खोरी के लिए बढ़ावा देने का ही प्रयास किया जा रहा है और विद्यार्थी वर्ग का सिर्फ और सिर्फ शोषण। जो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे इसी वजह से विद्यार्थी अब अपनी बात पर अड़ गए हैं कि वह पढ़ाई ऑनलाइन करेंगे तो ऑनलाइन ही परीक्षाएं देंगे।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

इसकी एवज में कलियों को अपनी पीते नहीं देंगे क्योंकि वह पहले ही विद्यार्थी वर्ग से फीसें वसूल चुका है। इसे लेकर विद्यार्थी वर्ग ने टीसी घनश्याम छोरी को भी मांग पत्र दिया और चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर गौर ना किया गया तो आने वाले समय में अपना संघर्ष तेज करेंगे जिसकी जिम्मेवारी खुद-ब-खुद प्रशासन की होगी।

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें