विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में धार्मिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने देवी जागरण कलाकार संगठन का किया गठन

By Rohit KumarEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2021 11:37 AM (IST)

जालंधर में धार्मिक आयोजनों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने देवी जागरण कलाकार संगठन का गठन किया है। इस संगठन ...और पढ़ें

जालंधर में धार्मिक आयोजनों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने देवी जागरण कलाकार संगठन का गठन किया है।
जालंधर में धार्मिक आयोजनों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने देवी जागरण कलाकार संगठन का गठन किया है।

जालंधर, जेएनएन। धार्मिक आयोजनों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने देवी जागरण कलाकार संगठन का गठन किया है। इसके बैनर तले कलाकारों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान से लेकर धार्मिक गतिविधियों को लेकर रूपरेखा तैयार करने का काम किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रसिद्ध भजन गायक प्रदीप पुजारी बताते हैं कि कोरोना महामारी व किसान आंदोलन के चलते शहर में होने वाले धार्मिक आयोजनों में भारी गिरावट हो गई है। ऐसे में कलाकारों को घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो चुका है।

यह भी पढ़ें -   पाकिस्तान में हुई शादी अब तीन माह की बच्ची संग पहली बार अटारी बार्डर होकर ससुराल आई संध्या

अधिकतर कलाकारों को गुजर बसर करने के लिए अन्य व्यवसाय की तलाश करनी पड़ रही हैं। इससे धार्मिक आयोजनों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का अस्तित्व बचाए रखने की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्यों को दरपेश समस्याओं के समाधान के लिए व कोरोना महामारी से समूचे विश्व को मुक्ति दिलाने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन 28 फरवरी को मां चिंतपूर्णी मंदिर ब्रह्म खड़ा माहिरा गेट में सुबह 11 बजे होगा। इसमें जिले भर से धार्मिक कलाकार शामिल होकर आहुतियां देंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।

शहर में संपर्क अभियान जारी

जालंधर।  अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर शहर में संपर्क अभियान जारी है। आरएसएस के नगर संघ चालक रवि बाली, नगर कार्यवाह विकास शर्मा, राजीव शर्मा व किशन लाल शर्मा ने श्रीराम भक्तों को साथ लेकर कई इलाकों में जाकर संपर्क किया।

टीम अंकुर अरोड़ा के पास पहुंची। उन्होंने परिवारिक सदस्यों के साथ मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपये की राशि जारी की। किशन लाल शर्मा व बोबीन शर्मा ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग देकर धर्म की पालना की जा रही है। श्रीराम भक्तों में मंदिर निर्माण को लेकर भारी उत्साह है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें