विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे फिर शुरू करेगा गोल्डन टेंपल टिकट काउंटर, 22 मार्च 2020 को किया गया था बंद

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 23 Mar 2021 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 08:34 AM (IST)

रेलवे 24 मार्च से गोल्डन टेंपल स्थित टिकट काउंटर को शुरू करने जा रहा है। इसे पिछले वर्ष 22 मार्च ...और पढ़ें

गोल्डन टेंपल टिकट काउंटर फिर से होगा शुरू। सांकेतिक फोटो
गोल्डन टेंपल टिकट काउंटर फिर से होगा शुरू। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, अमृतसर। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोल्डन टेंपल स्थित अपने टिकट काउंटर को फिर से खोलने का फैसला किया है। काउंटर पर बैटरी, कंप्यूटर व अन्य सारे सिस्टम को फिर से इंस्टाल कर दिया गया है। इसे खोलने के लिए अन्य जरूरी इंतजाम भी कर लिए गए हैं। 24 मार्च यानी बुधवार से ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

फिलहाल कोविड-19 के कारण केवल एक ही खिड़की को दो शिफ्ट में खोला जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह आठ से दो बजे तक और दूसरी दोपहर दो से रात आठ बजे तक होगी। पहले आम दिनों में दोनों खिड़कियां खोली जाती थी और कुल चार शिफ्टों में काम रहता था।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 88 शहरों में मिली 40 लाख प्रापर्टी, जींद, रोहतक, हिसार सहित 23 निकायों का डाटा आनलाइन

गोल्डन टेंपल के बाहर बने रेलवे टिकट काउंटर को भी कोविड-19 के कारण 22 मार्च 2020 को बंद किया गया था। अब पूरे एक साल बाद इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों के अलावा यह देश का पहला बाहरी टिकट काउंटर है जिसे कोविड के बाद फिर से शुरू किया जा रहा है, क्योंकि हरिमंदिर साहिब आने वाली संगत की ओर से लगातार मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: छात्राओं के लिए अच्छी खबर... हरियाणा में गरीब स्टूडेंट्स की Post Graduation में भी ट्यूशन फीस माफ

इसके साथ ही एसजीपीसी की ओर से भी इसे शुरू करने की मांग उठाई गई थी, ताकि जो भी यात्री हरिमंदिर साहिब आएं, वह वापस जाने के लिए आसानी से अपनी टिकट बुक करवा सकें। गौर हो कि आम दिनों में केवल गोल्डन टेंपल काउंटर पर ही रोजाना 15 से 20 लाख रुपये की टिकट बुक होती थी।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के रोजगार देने के वादे पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पलटवार, जानें क्या कहा...

यह भी पढ़ें: Lover couple's की सुरक्षा के लिए तंत्र विकसित करेगा पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़, हाई कोर्ट ने दिया दो सप्ताह का समय