विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: पंजाब में कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल ने युवक को जड़े थप्पड़, आप ने हमारे लिए क्या किया पूछने पर बिफरे

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 20 Oct 2021 01:53 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 06:53 PM (IST)

गांव समराला में जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमे भोआ से कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। रात करीब आठ बजे विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिए।

गांव समराला में युवक को थप्पड़ मारते हुए भोआ के विधायक जोगिंदर पाल सिंह। वीडियो ग्रैब
गांव समराला में युवक को थप्पड़ मारते हुए भोआ के विधायक जोगिंदर पाल सिंह। वीडियो ग्रैब

संवाद सहयोगी, नरोट मेहरा, पठानकोट। गांव समराला में मंगलवार को भोआ से कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल सिंह से अपने गांव में विकास कार्यों को लेकर प्रश्न पूछना हर्ष नाम के युवक को भारी पड़ गया है। युवक ने पूछा, आप ने हमारे लिए क्या किया, उसके प्रश्न से विधायक जोगिंदर पाल इतना भड़क गए कि आपा खो बैठे। उन्होंने सबके सामने उसे थप्पड़ जड़ दिए। यहां तक कि इसके बाद सुरक्षा कर्मियों और उनके समर्थकों ने भी उसके साथ मारपीट की। इसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। उधर, विधायक जोगिंदर पाल ने दावा किया कि जगराते के इस कार्यक्रम में युवक ने शराब पी रखी थी। 

विधायक सीमा कुमारी के साथ किशोर की मां। (जागरण)

सोमवार को गांव समराला में जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमे विधायक जोगिंदर पाल को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। रात करीब आठ बजे जोगिंदर पाल अपनी उपलब्धियां गिना रहे थे। जोगिंदर कह रहे थे कि वह जमीनी नेता हैं। पहले वह पार्षद बने और उसके बाद अपने कार्यों की बदौलत विधायक। जब वह बोल रहे थे तभी पीछे से गांव सुकालगढ़ का युवक हर्ष कुछ बोलने लगा। उसे पुलिस वालों व समर्थकों ने आगे आने से रोका। युवक ने पूछा कि इन्होंने हमारे लिए क्या काम किया है। इस पर विधायक ने कहा कि बेटा अगर कोई बात है तो यहां मेरे पास आकर कहो। फिर, हर्ष विधायक के पास चला गया। विधायक ने माइक दिया तो हर्ष ने कहा कि आपने हमारे लिए क्या काम किया। बस इसी बात पर विधायक जोगिंदर पाल भड़क गए और उसके मुंह पर चाटा जड़ दिया। पीठ पर दो घूंसे भी मारे। विधायक के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात  पुलिस कर्मियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी युवक को पीटना शुरू कर दिया। इसकी वीडियो वायरल हो गई है।

जिला भाजपा ने कहा- विधायक ने किया घिनौना काम

भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। विधायक ने घिनैना काम किया है। चुने हुए प्रतिनिधियों से सवाल पूछना आम नागरिक का कर्तव्य है। 14 से 15 साल के बच्चे को इस प्रकार पीटना कहां का न्याय है। कांग्रेस पार्टी का शुरू से ही गुंडागर्दी का इतिहास रहा है। विधायक के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा जगह-जगह प्रदर्शन कर पुतला फूंकेगी। 

विधायक विधानसभा चुनाव से पहले बौखला गए हैंः भाजपा

तारागढ़ वरिष्ठ भाजपा नेता कमल किशोर ने इस घटना के बाद कहा कि राज्य में अगले साल 2022 की शुरुआत में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में किस प्रकार फूट और गुटबंदी है। तरह-तरह के भूचाल आए दिन सामने आ रहे हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक बुरी तरह से बौखला गए हैं। अपनी दिख रही हार को देखकर मारपीट पर ही उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में भोआ विधायक लंबे चौड़े झूठ बोले जा रहे थे। युवक ने उनके झूठ का पर्दाफाश करने की कोशिश की तो उन्होंने जमकर हाथापाई की। विधायक के समर्थकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भी युवक को पीटा। विधायक के इस व्यवहार से उनकी गुंडागर्दी साफ देखने को मिली।

माता-पिता के साथ प्रश्न करने वाला युवक हर्ष।

भोआ की पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि लड़के की उम्र केवल 14 साल है। उसका क्या कसूर है। लड़के की मां का रो रोकर बुरा हाल है। आज सरकारी अवकाश होने के कारण इस मामले को लेकर वीरवार को एसएसपी से मिलेंगे। थाने में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। पुलिस कर्मचारियों ने जिस तरीके से बच्चे को पीटा है वह निंदनीय है। उसे तो बचाना चाहिए थे। उस पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विधायक बोले- युवक ने शराब पी रखी थी 

घटना की वीडियो वायरल होने के बाद विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि यह जगराते का कार्यक्रम था। युवक शोर कर रहा था। पुलिस वाले और कार्यकर्ता उसे हटा रहे थे। मैंने तो उसे बुलाकर अपनी बात और समस्या रखने के लिए कहा था। उसने शराब पी रखी थी।

यह भी पढ़ें - पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, पाक से ड्रोन से आई असलहा की खेप बरामद; 22 विदेशी पिस्टल, मैगजीन, कारतूस व हेरोइन बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।