विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भीड़ का ये कैसा इंसाफ! जालंधर में राजमा चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई, पीठ पर लिखा 'चोर'

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 12 Aug 2021 04:24 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 12 Aug 2021 05:53 PM (GMT+05:30)

सुंदर नगर में टैंपो चालक राजमा और चावल की सप्लाई देने आया था। वह एक किराने की दुकान में चावल ...और पढ़ें

जालंधर में चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद पीठ पर चोर लिख दिया गया।
जालंधर में चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद पीठ पर चोर लिख दिया गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। आपको अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म 'दीवार' की याद तो होगी। उसमें बचपन में चोरी करने पर अमिताभ बच्चन के हाथ पर 'मेरा बाप चोर है' लिख दिया जाता है। जालंधर में ऐसा ही एक मामला रियल लाइफ में देखने को मिला है। थाना डिवीजन आठ के सुंदर नगर में दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बाद में पेंट से उनकी पीठ पर 'चोर' लिख दिया गया। घटना दोपहर तीन बजे के करीब की है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार एक टैंपो चालक इलाके में राजमा और चावल की सप्लाई देने आया था। जब वह एक किराने की दुकान में चावल के बोरे की सप्लाई देने अंदर गया तो पीछे से आए दो बाइक सवारों ने मौका देखकर उसकी टैंपो से पीछे रखी चावल की एक बोरी उठा ली और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे। टैंपो चालक जब दुकान से बाहर आया तो उसने दोनों युवकों को चावल की बोरी के साथ भागते देखा। यह देख उसने शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया और फिर उनकी बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी।

सुंदर नगर में चोरी के आरोपितों की पिटाई के बाद कार्रवाई करती हुए पुलिस।

दोनों का कालिख से मुंह किया काला

इसी बीच कुछ युवकों ने कालिख लेकर चोरी के दोनों आरोपितों का मुंह काला कर दिया। पिटाई करने और आरोपितों का मुंह काला करने के बाद गुस्साई भीड़ ने उनके बाल काट दिए और फिर स्प्रे पंट मंगाकर उनके पीठ पर पंजाबी भाषा में 'चोर' लिख दिया।

पुलिस ने गुस्साई भीड़ से मुक्त करवाया

मामले में देखने वाली बात यह रही कि मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही लेकिन किसी ने भी पिट रहे युवकों को बचाने की जहमत नहीं उठाई। बाद में पहुंची पुलिस ने उन्हें लोगों के चंगुल से कड़ी मशक्कत के बाद मुक्त कराया और सिविल अस्पताल पहुंचाया। एसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि चोरी के आरोपितों को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया है। उनका इलाज और मेडिकल करवाकर मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - लुधियाना में भरभरा कर गिरी जर्जर मिल की इमारत, मलबे में 9 लोग दबे, सील बिल्डिंग में चल रहा था काम

यह भी पढ़ें - Tokyo Olympics: कप्तान मनप्रीत सिंह की मां ने कहा, अब एक ही तमन्ना बाकी- पेरिस ओलिंपिक में बेटा गोल्ड जीते