Move to Jagran APP

Punjab Coronavirus Update: लुधियाना में रिकॉर्ड 880 पॉजिटिव, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी भी संक्रमित

Punjab Coronavirus News वीरवार को जालंधर में संक्रमण से 5 मरीजों की मौत हो गई। बुधवार को भी इतने ही मरीजों ने दम तोड़ा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में 419 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 05:13 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 07:18 PM (IST)
जालंधर में कोरोन संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई है। सांकेतिक फोटो

जालंधर, जेएनएन। पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण अभी घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को लुधियाना में एकबार फिर पाजिटिव मरीजों का रिकार्ड टूट गया। पहली बार एक दिन में कुल 968 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 880 मरीज लुधियाना के हैं। पिछले एक साल में पहली बार 24 घंटे में 880 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 9 मरीजों की मौत हुई है। इसमें से 7 लुधियाना और दो अन्य जिलों के हैं। पहले बार 10 हजार से ज्यादा सैंपल एक दिन में लिए गए। वर्तमान में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 5800 के पार पहुंच गई। चंडीगढ़ से सटे मोहाली में 931 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं। यहां सात मरीजों की मौत हुई है। 

loksabha election banner

उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। मंत्री सोम प्रकाश दो दिन ही पहले संक्रमित मिले थे। उन्होंने खुद होम क्वारंटाइन कर लिया है।  

जालंधर में पांच मरीजों की मौत

इधर, वीरवार को जालंधर में संक्रमण से 5 मरीजों की मौत हो गई। बुधवार को भी इतने ही मरीजों ने दम तोड़ा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में 419 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

पठानकोट और तरनतारन में 4-4 मौतें

पठानकोट में 174 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हुई है। तरनतारन में नए संक्रमित मरीजों की 98 रही। यहां भी चार मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। रूपनगर में 84 नए केस मिले हैं। यहां कुल तीन मरीजों की मौत हुई है। संगरूर में 144 और लोग पॉजिटिव मिले हैं। एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। फरीदकोट में 76 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। राहत की बात है कि यहां किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें - जानिए, नवजोत सिंह सिद्धू ने किसके लिए ट्विटर पर लिखा- हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे

यह भी पढ़ें - होशियारपुर में महिला की गोली मार कर हत्या, पति के साथ चल रहा था तलाक का केस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.