यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Navjot Sidhu Power Show: नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया संकेत, बदल रहा है हवा का रुख; देखें तस्वीरें
हम किसी से कम नहीं अंदाज में बुधवार को सिद्धू ने कांग्रेस के 60 से ज्यादा विधायकों के साथ श्री ...और पढ़ें

अमृतसर, जेएनएन। पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाए जाने के बाद से पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अदावत के बीच हाईकमान ने उन्हें प्रदेश की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। हम किसी से कम नहीं अंदाज में बुधवार को सिद्धू ने कांग्रेस के 60 से ज्यादा विधायकों के साथ अपने घर पर बैठक करके और बाद में दरबार साहिब में माथा टेक कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। कहीं न कहीं उनका इशारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की ओर था। सारी कवायद का मकसद सिर्फ इतना जाहिर करना था कि अब हवा का रुख बदल रहा है। आइए तस्वीरों में देखते हैं नवजोत सिंह सिद्धू के पावर शो की पूरी कहानी।
वीरवार सुबह से ही होली सिटी स्थित नवजोत सिंह सिद्धू की कोठी पर विधायकों व अन्य कांग्रेस नेताओं का मेला लगना शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक सुखविंदर डैनी, जगदेव सिंह कमलू, परगट सिंह, मेयर कर्मजीत सिंह इनमें से प्रमुख रहे।

इसके बाद सभी विधायक, मंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धू की कोठी के अंदर पहुंचे। यहां सिद्धू ने कांग्रेस प्रधान बनने के बाद पहली बार उनके साथ बैठक की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग भी मौजूद रहे।
बैठक के बाद सिद्धू सभी नेताओं के साथ श्री दरबार साहिब माथा टेकने निकले। इसके लिए विशेष बसों का इंतजाम किया गया था। कोठी के बाहर बैठने की तैयारी में सभी विधायक, मंत्री और सिद्धू समर्थक कांग्रेस नेता।

बस में बैठे कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा लोगों का अभिभादन करते हुए।
नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला जब श्री दरबार साहिब पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी मौजूद थे।

श्री दरबार साहिब पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी मौजूद थे।

श्री दरबार साहिब परिसर में दाखिल होते ही सिद्दू सहित सभी नेताओं ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए। श्री दरबार साहिब की परिक्रमा करने के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू, कैबिनेट मंत्री और विधायक मुख्य भवन में माथा टेकने गए।

अमृतसर। 1.40 बजे उन्होंने माथा श्री दरबार साहिब में माथा टेका। श्री अकाल तख्त साहिब पर माथा टेककर बाहर निकलते हुए नवजोत सिंह सिद्धू। साथ हैं अमरिंदर सिंह राजा वेडिंग, कुलबीर जीरा, इंद्रबीर सिंह बलारिया व अन्य। कुल मिलाकर नवजोत सिंह सिद्धू और उनके साथी विधायकों, मंत्रियों की टीम डेढ़ घंटा श्री दरबार साहिब परिसर में रही।

श्री दरबार साहिब से निकलकर नवजोत सिंह सिद्धू की बस जलियांवाला बाग के बाहर पहुंची। इसमें सभी विधायक और कैबिनेट मंत्री भी सवार थे।

सिद्धू बस से उतरे और जलियांबाग वाला गेट के बाहर नतमस्तक होने के बाद वापस बस में सवार हो गए।

इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू दुर्गियाना मंदिर पहुंचे।

उनके साथ विधायक सुनील दत्ती, विधायक राजकुमार वेरका, विधायक सुखविंदर डैनी के अलावा सीनियर डिप्टी मेयर रमण बख्शी और दुर्गियाना तीर्थ कमेटी के प्रधान रमेश शर्मा, महासचिव अरुण खन्ना भी थे।
यह भी पढ़ें - नवजोत सिद्धू के 'पावर शो' में पहुंचे 62 विधायक, क्या कैप्टन पड़े कमजोर, श्री दरबार साहिब माथा टेकने पहुंचे
