यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Firing in Jalandhar : जालंधर के पीएपी में ड्यटी पर तैनात एएसआइ की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर में एक बार फिर से गोली चलने का मामला सामने आया है। पीएपी के गेट नंबर 3 पर गोली ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। पीएपी के गेट पर ड्यूटी दे रहे एएसआइ की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीएपी के गेट नंबर 3 पर एएसआइ परमजीत सिंह (55) ड्यूटी दे रहे थे, बंदूक नीचे गिरने से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे उनकी आंख में जाकर लगी जो की सिर से पार हो गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसीपी कैंट मेजर सिंह व एसएचओ कैंट अजायब सिंह मौके पर हैं। परमजीत पीएपी के अंदर ही क्वार्टर में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। बता दें कि एक हफ्ता पहले थाना डिवीजन एक में आते विवेकानंद पार्क के नजदीक भी एक विवाद में गोली चली थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर
प्रत्यक्षदर्शी पंकज ने बताया कि शाम करीब 6:00 बजे बच्चों में साइकिल की टक्कर को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद इलाके के बुजुर्गों ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया लेकिन कुछ देर बाद एक पक्ष से आए बच्चे के पिता ने गोली चला दी। हालांकि मौके की जांच के दौरान पुलिस अब तक खोखा नहीं मिल सका था। मौके पर गोली चली या नहीं इसे लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहसबाजी भी देखने को मिली थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन-1 के राजेश कुमार ने बताया कि गोली चली या नहीं इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- तलाक के 5 साल बाद पति ने की दरिंदगी की हदें पार, अमृतसर से लुधियाना आकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
