'पहले पोता होने पर MLA, दूसरा पोता होने पर चीफ'; परगट सिंह के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर पत्नी ने जाहिर की खुशी
परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) अध्यक्ष बनने पर जालंधर स्थित उनके घर पर परिवार और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

पत्नी बरिंदर कौर और परगट सिंह (फाइल फोटो)
HighLights
परगट सिंह के PPCC अध्यक्ष बनने पर घर में जश्न
पत्नी बरिंदर कौर ने परिवार संग मनाई खुशी
बरिंदर कौर ने परगट सिंह को बताया चुनौतियों का खिलाड़ी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। विधायक परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष बनने की खुशी में उनके घर पर जश्न मनाया गया।
भले ही परगट सिंह इस समय दिल्ली में हैं, लेकिन उनके घर पर उनकी पत्नी बरिंदर कौर, परिवारजनों और समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाच-गाकर खुशी मनाई, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को बधाई दी।
बरिंदर कौर ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए दोहरी खुशी का अवसर है। उन्होंने बताया कि जब उनके पहले पोते तेग का जन्म हुआ था, तब परगट सिंह विधायक बने थे। अब दूसरे पोते के जन्म के साथ उन्हें पीपीसीसी का अध्यक्ष बनने की जिम्मेदारी मिली है।
समर्थकों ने मनाया जश्न
इस खुशी के मौके पर नकोदर हलका इंचार्ज डॉ. नवजोत सिंह दहिया, पार्षद पवन कुमार सहित अन्य समर्थक भी परगट सिंह के निवास पर पहुंचे और परिवार को बधाई दी।
बरिंदर कौर ने कहा कि परगट सिंह एक खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें चुनौतियों का सामना करना अच्छी तरह आता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पंजाब कांग्रेस को मजबूती देने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
उन्होंने बताया कि परगट सिंह से उनकी फोन पर बातचीत हुई है और उन्होंने उन्हें अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। पूरा परिवार इस जिम्मेदारी को लेकर बेहद खुश है।
यह भी पढ़ें- सुबह वड़िंग ने सौंपा राहुल को इस्तीफा, शाम को परगट बने पंजाब कांग्रेस के प्रधान; क्या होंगी अब चुनौतियां?
यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में फिर 2021-22 वाला संकट ? राजा वड़िंग को हटाने का फैसला कहीं 2027 में न पड़ जाए भारी
