विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Congress Politics: नवजोत सिद्धू ने की विधायक बावा हैनरी, परगट सिंह और गिलजियां से मुलाकात, मोहिंदर केपी से भी मिले

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 18 Jul 2021 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 08:39 PM (IST)

जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह भी पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के घर पहुंच चुके हैं। अवतार हैनरी और ...और पढ़ें

जालंधर में नवजोत सिद्धू कई कांग्रेस विधायकों से मिलने के बाद पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी से मिलने पहुंचे हैं।
जालंधर में नवजोत सिद्धू कई कांग्रेस विधायकों से मिलने के बाद पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी से मिलने पहुंचे हैं।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की घोषणा तय मानी जा रही है लेकिन उससे पहले सियासी घमासान जारी है। शाम को जालंधर आए सिद्धू अभी पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। वहां उनके साथ विधायक बावा हैनरी, विधायक संगत सिंह गिलजियां और विधायक परगट सिंह भी मौजूद हैं। वहां वह करीब 35 मिनट रुके। तेजी से बदलते घटनाक्रम में सिद्धू लगातार दोआबा के कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को साधने में लगे हैं। इससे पहले सिद्धू शाम करीब 7 बजे पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के घर पहुंचे। वहां उनके साथ जालंधर उत्तरी क्षेत्र के विधायक बावा हैनरी, जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह और टांडा से विधायक संगत सिंह गिलजियां से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मुखर विरोधी परगट एक दिन पहले भी पटियाला में सिद्धू के घर हाजिरी लगा चुके हैं। रात करीब 9 बजे वह लौट गए।

हैनरी का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से 36 का आंकड़ा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार नवजोत सिद्धू जालंधर में पूर्व मंत्री अवतार हैनरी, विधायक संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह और विधायक बावा हैनरी से मुलाकात करते हुए। जागरण

पूर्व मंत्री अवतार हैनरी और उनके विधायक बेटे बावा हेनरी के रिश्ते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ खास नहीं है। कांग्रेस की पिछली सरकार के समय में भी अवतार हैनरी का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से 36 का आंकड़ा ही रहा था। बावा हैनरी जालंधर उत्तरी सीट से विधायक हैं। उनके अलावा जालंधर जिले से कांग्रेस के चार विधियाक हैं। इनमें विधायक राजिंदर बेरी, शाहकोट के विधायक लाडी शेरोवालिया, जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू और करतारपुर के विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह हैं। इनमें से कौन-कौन सिद्धू से मिलने पहुंचेगा इस पर भी नजर रहेगी।

सिद्धू सुबह से सक्रिय, खन्ना में की विधायक कोटली और लक्खा से मुलाकात

जालंधर आने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू लुधियाना के खन्ना में कांग्रेस के दो विधायकों गुरकीरत सिंह कोटली और लखवीर सिंह लक्खा से मुलाकात कर चुके हैं। अपने समर्थन में विधायकों को लामबंद करने के लिए रविवार सुबह से सक्रिय हैं। सुबह पटियाला के भी दो विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है। इससे पहले सिद्धू के साथ बैठक में जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ-साथ गुरदासपुर से विधायक बरिंदर पाहड़ा और मोगा से विधायक दर्शन सिंह बराड़ भी शामिल हुए। यह मीटिंग घनौर से विधायक मदन लाल जलालपुर के घर में गांव जलालपुर में हुई थी। इसके बाद सिद्धू पटियाला लौट आए थे और बाद में खन्ना पहुंच गए।

यह भी पढ़ें - Punjab Congress Politics: सिद्धू हुए सक्रिय, विधायक जलालपुर के घर बंद कमरे में बैठक के बाद पहुंचे खन्ना

यह भी पढ़ें - पहली बार अकाली कार्यालय में गूंजा जय श्री राम का नारा, सुखबीर बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर कसा तंज