जालंधर की गुलमोहर सिटी में हुआ मां बगलामुखी हवन, निर्मल मन के साथ सार्थक जीवन का दिया संदेश
जालंधर के मां बगलामुखी धाम में हवन करने के बाद नवजीत भारद्वाज ने कहा कि लोग भौतिक युग में नैतिक दायित्वों को छोड़ कर गलत कार्यों में व्यस्त हैं। हर किसी को चाहिए कि जीवों पर दया करें और सद्कर्म करें।
जालंधर, जेएनएन। मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौक गुलमोहर सिटी में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन में भक्तों ने आहुति डाली। हवन धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज के नेतृत्व में करवाया गया। सबसे पहले पंडित पिंटू शर्मा, पंडित अविनाश गौतम ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमित माला जाप किया। इसके बाद मुख्य यजमान विक्रम से सपरिवार पूजा-अर्चना के बाद हवन में आहुति डाली।
यह भी पढ़ें - जालंधर के वरियाणा डंप पर फिर कंट्रोवर्सी, कमिश्नर के खिलाफ संत सीचेवाल की शरण में पार्षद
हवन संपन्न करने के बाद नवजीत भारद्वाज ने कहा कि लोग भौतिक युग में नैतिक दायित्वों को छोड़ कर गलत कार्यों में व्यस्त हैं। हर किसी को जीवों पर दया करते हुए सद्कर्म करने चाहिए। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो इसका परिणाम हमें इसी धरती पर भोगना होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का संदेश जियो और जीने दो का ही रहा है। जीवों की रक्षा करना, उन पर दया करना ही परम धर्म है। हमें मानव जीवन में अहिंसा को अपनाना ही होगा, तभी धर्म, समाज, जीवों की रक्षा हो सकती है। इसी उद्देश्य से सबको शाकाहारी भोजन अपनाना चाहिए।
भारद्वाज ने कहा कि मनुष्य का मन सदा माया के पीछे भागता है। यदि हम मन को माया से मोड़कर सदमार्ग पर लगाएं तो हमारा मन निर्मल और जीवन सार्थक हो जाएगा। हमें चौरासी लाख योनियों से छुटकारा पाने के बाद भगवान की असीम कृपा से यह मनुष्य तन मिला है। हमें भोग-विलास में इस तन को नष्ट न करके इसे सार्थक करना है। हवन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, गुरविंदर, अश्विनी शर्मा धूप वाले, स्वर्ण सिंह, विनोद लूथरा, गुरबाज सिंह, बलजिंदर सिंह, रोहित बहल, यज्ञदत्त, एडवोकेट राज कुमार, अवतार सिंह, पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, पुनीत डोगरा, संजय, बलदेव राज, जैसिका, मोनिका बहल, सोनू छाबड़ा, अशोक शर्मा, प्रिंस, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, प्रवीण, जसविंदर सिंह, दीपक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। अंत में हवन में हिस्सा लेने आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया गया।