LPU Protest: पुलिस को CCTV फुटेज में क्या मिला और क्या बोलीं रूममेट्स? प्रदर्शनकारी छात्रों ने उठाए 4 गंभीर सवाल
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों के बाद छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण ...और पढ़ें
-1790525826043_m.webp)
LPU Protest: छात्रा से दुष्कर्म के दावे पर हिंसक प्रदर्शन। फोटो जागरण
HighLights
एलपीयू में छात्रा से दुष्कर्म के दावे पर छात्रों का प्रदर्शन।
पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं।
विशेष जांच टीम (SIT) मामले की गहनता से पड़ताल कर रही।
जागरण संवाददाता, जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की छात्रा से दुष्कर्म के दावे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद पुलिस ने सबसे पहले घटना की वास्तविकता पता लगाने के लिए कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
पुलिस की जांच में देर रात तक ऐसा कोई वीडियो या अन्य सबूत सामने नहीं आया, जिससे छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हो सके। पुलिस ने हॉस्टल और कैंपस के विभिन्न हिस्सों में मौजूद छात्र-छात्राओं से भी जानकारी जुटाई। कई लोगों से बातचीत की गई और घटनाक्रम के बारे में उनके बयान लिए गए। इन बातचीत के आधार पर भी देर रात तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

एसआइटी में पांच छात्रों को किया शामिल
मामले की जांच के लिए एसपी विनीत अहलावत की निगरानी में विशेष जांच टीम बनाई गई है। इस टीम में पुलिस अधिकारियों के साथ पांच छात्रों को भी शामिल किया गया है।
पुलिस अब उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, छात्रों से मिली जानकारी और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित सामग्री को आपस में मिलाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। एसआइटी के सामने एक अहम सवाल यह भी है कि दुष्कर्म की सूचना सबसे पहले कहां से सामने आई और किस आधार पर यह बात पूरे कैंपस में तेजी से फैली।

यह भी पढ़ें- LIVE: 16 घंटे से NH बंद... पुलिस की गाड़ियां फूंकी, छात्रों पर लाठीचार्ज; LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल
देर शाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम डीआइजी नवीन सिंगला, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, गौरव तूरा और एसपी विनीत अहलावत ने मौके पर पहुंचकर छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के कई प्रतिनिधियों से बातचीत की। अधिकारियों ने छात्रों की शिकायतें सुनीं और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया।

पुलिस और छात्र हमें तंग न करें
डा. मोनिका गुलाटी, रजिस्ट्रार एलपीयू ने एक वीडियो जारी की। वीडियो में कुछ छात्राओं को दिखाया जिन्होंने कहा कि कमरा नंबर 504 की छात्राएं हैं। हम दो महीने से रह रही हैं। हमारे रूम में ऐसा कुछ नहीं हुआ। प्लीज पुलिस और छात्र हमें तंग न करें।
हम आज परेशान हैं, अगल ज्यादा दिक्कत हुई तो स्वजनों को सूचित करेंगे। पुलिस भी बार बार हमारे हमें तंग न करें नहीं तो स्वजनों को बुला लेंगे। डा. मोनिका गुलाटी ने कहा कि इस सबके पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ है, जो झूठे और अफवाहों से यूनिवर्सिटी का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
एसपीयू के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह संधू ने कहा कि एसआइटी पूरे मामले की जांच करेगी जिसके बाद सच्चाई सामने आएगी।
-1790528142140.webp)
यह भी पढ़ें- FIR के बाद भी LPU के छात्रों का प्रदर्शन जारी, जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर लगा लंबा जाम
छात्रों की ओर से लगाया आरोप
- - चार दिन पहले दुष्कर्म हुआ, लेकिन मामला दबाने का प्रयास किया गया।
- - प्रबंधन ने साथ नहीं दिया, बल्कि किसी की बात नहीं सुनी।
- - दुष्कर्म करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई हो।
- - वार्डन पर आरोप, उसने कहा, लड़कियां खुद जिम्मेदार इसके लिए।
