विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LIVE: 16 घंटे से NH बंद... पुलिस की गाड़ियां फूंकी, छात्रों पर लाठीचार्ज; LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2026 09:09 PM (IST)

जालंधर में एलपीयू छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हटाया। इस दौरान पथराव हुआ और पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई।

पुलिस की गाड़ी में छात्रों ने लगाई आग। फोटो जागरण

पुलिस की गाड़ी में छात्रों ने लगाई आग। फोटो जागरण

HighLights

  1. एलपीयू छात्रों का प्रदर्शन उग्र हुआ, पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

  2. जालंधर में छात्रों को सड़क से हटाया गया, पथराव भी हुआ।

  3. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगाई, स्थिति तनावपूर्ण।

जागरण संवाददाता, जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की छात्रा से रेप के दावे का बाद छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। करीब 16 घंटे से छात्रों ने जालंधर-फागवाड़ा हाईवे को जाम कर रखा है। छात्रों को मौके से हटाने के लिए पुलिस की टीम पहुंची। 

प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। गुस्साए छात्रों ने पत्थर मारना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस की कई गाड़ियों में आग लगा दी। 

करीब 16 घंटे हाईवे बंद होने के बाद वहां पर माहौल एक बार फिर से तनावपूर्ण हो गया है। पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस की गाड़ियों में आगजनी के चलते धमाके हो रहे हैं और ऊपर तक धुआं उठ रहा है। स्टूडेंट अभी पत्थर बाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस अब आंसू गैस के गोले लेकर पहुंची है।

पुलिस का गाड़ियों में आग लगाने के लिए पेट्रोल बम का इस्तेमाल

प्रदर्शनकारियों ने एलपीयू के अंदर भी बड़ी मात्रा में तोड़फोड़ की है। अंदर से भी कई जगह से धुआं उठता दिख रहा है। प्रदर्शनकारी लोहे की रोड लेकर घूम रहे हैं। पुलिस की गाड़ियों को जलाने के लिए पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया है। यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर से लगातार तोड़फोड़ की जा रही है। 

WhatsApp Image 2026-09-27 at 8.36.11 PM

आंसू गैसे के गोले लेकर पहुंची पुलिस। फोटो जागरण

पुलिस के आश्वासन पर नहीं माने छात्र

पुलिस ने शाम को 6:30 बजे एक बार छात्रों के साथ बात की। उन्हें बताया कि उनकी मांग के अनुसार उनकी मांगें मान ली गई हैं। एक एसआईटी गठित कर दी है और उसे नाम लेकर जांच करेगी।  प्रारंभिक जांच में फिलहाल रेप के आरोप के उसे सबूत हाथ नहीं मिले हैं। लेकिन एसआईटी पूरे मामले की जांच करेगी।  

यह भी पढ़ें- FIR के बाद भी LPU के छात्रों का प्रदर्शन जारी, जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर लगा लंबा जाम

WhatsApp Image 2026-09-27 at 7.55.02 PM

आगजनी के बाद भागे लोग। फोटो जागरण

पुलिस पर लगाए आरोप, की नारेबाजी

छात्रों के जो प्रतिनिधि साथ गए थे, कुछ छात्रों ने उनका भी विरोध किया और पुलिस की इस चीज को मानने से इनकार कर दिया। दूसरी बार शाम को 7:45 पर पुलिस एक बार फिर प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच गई और उन्हें समझाया कि उनकी कौन-कौन सी मांगें मान ली गई हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2026-09-27 at 8.45.10 PM

मौके पर एक बार फिर पहुंची पुलिस। फोटो जागरण

सारे वीडियो कब्जे में ले लिए हैं, लेकिन छात्रों ने उसे चीज को भी नहीं माना और वह उल्टा पुलिस के ऊपर आरोप लगाते रहे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर सवाल खड़े करते रहे। काफी देर तक जब आपस में बातचीत चलती रही और छात्र नहीं माने और नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने लाठी चार्ज किया।