विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPU में 5 दिन पहले ही रची गई थी बवाल की साजिश, गर्ल्स हॉस्टल से वायरल हुई थी Reddit पर फर्जी पोस्ट

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:02 AM (IST)

एलपीयू में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के पीछे एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में ...और पढ़ें

LPU उपद्रव मामले में बड़ी साजिश का पर्दाफाश।

LPU उपद्रव मामले में बड़ी साजिश का पर्दाफाश।

HighLights

  1. एलपीयू में तोड़फोड़-आगजनी के पीछे बड़ी साजिश

  2. गर्ल्स हॉस्टल से रेडिट पर झूठा मैसेज प्रसारित

  3. पुलिस साइबर सेल आईपी एड्रेस की जांच में जुटी

दिनेश कुमार, जालंधर। शनिवार 26 सितंबर की देर रात को फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। एलपीयू में शनिवार की रात से शुरू हुआ बवाल पुलिस जांच में प्रथम जांच में एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

पुलिस के हाथ ऐसा मैसेज लगा है जोकि वहां पर बड़े स्तर पर तोड़फोड़ और आगजनी से पांच दिन पहले इंटरनेट मीडिया के रेडिट प्लेटफार्म के माध्यम से एलपीयू के एक गर्ल्स हास्टल में पहुंचा था। यहीं से यह पूरे कैंपस में प्रसारित किया गया। उस समय छात्रों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

पांच दिन पहले रचा गया था षड़यंत्र

पुलिस अब पता लगाने में जुटी है कि पांच दिन बाद शनिवार को क्या हुआ कि देर रात को छात्र इतने उग्र हो गए कि तोड़फोड़ के साथ-साथ वाहनों को आग लगा दी।

रेडिट इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म है जहां लोग आपस में मैसेज के माध्यम से बातचीत करते हैं। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी इस बात को माना है कि मैसेज छात्राओं के हास्टल से ही प्रसारित हुआ था।

Untitled design

मैसेज में छात्रा से दुष्कर्म की बात कही गई थी

मैसेज में एक छात्रा से हास्टल में दुष्कर्म और दो दिन बाद उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात कही गई थी। साइबर सेल मैसेज को हास्टल तक पहुंचाने वाले के आइपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी है।

यूनिवर्सिटी ने सभी अफवाहो को सिरे से नकारा

जहां छात्र दुष्कर्म की अफवाह को लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने राष्ट्रिय राजमार्ग रोका और आगजनी की। पुलिस की कई गाड़ियों को आग लगा दी गई। साथ ही मारपीट की खबरें भी सामने आईं। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इन बातों को सिर्फ अफवाह बताया और सिरे से नकार दिया।

यह भी पढ़ें- 'पंजाब पुलिस ने LPU के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला...', बलतेज पन्नू ने की तारीफ; कहा- SIT करेगी मामले की जांच