विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की साजिश', LPU ने यौन उत्पीड़न की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:38 AM (IST)

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही यौन उत्पीड़न की खबरों का खंडन किया है। यूनिवर्सिटी ...और पढ़ें

एलपीयू ने झूठी खबरों को बताया बेबुनियाद।

एलपीयू ने झूठी खबरों को बताया बेबुनियाद।


HighLights

  1. LPU ने सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न की खबरों का खंडन किया

  2. यूनिवर्सिटी ने इन अफवाहों को पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया

  3. LPU ने इसे यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश करार दिया

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के फगवाडा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल जीएच3 के पास एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप सामने आने के बाद से छात्रों का गुस्सा सातंवे आसमान पर है।

रात को परिसर में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया औलवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी र सुबह फिर से चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच (LPU) ने इन सभी बातों का खंडन किया है।

एलपीयू यूनिवर्सिटी ने किया अफवाहों का खंडन

डॉ. मोनिका गुलाटी जो रजिस्ट्रार हैं एलपीयू यूनिवर्सिटी की ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पूरी तरह झूठी, बेबुनियाद और मनगढ़ंत अफवाहें फैला रहे हैं। इससे छात्रों के बीच बेवजह भ्रम पैदा हो रहा है और यूनिवर्सिटी के शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

जिस तरह से ऐसी झूठी और गुमराह करने वाली जानकारी व्यवस्थित रूप से फैलाई जा रही है, उससे ऐसा लगता है कि यह यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने और उसकी छवि खराब करने की एक सोची-समझी और सुनियोजित कोशिश है।

नहीं है अफवाहों में सच्चाई

यूनिवर्सिटी साफ तौर पर स्पष्ट करती है कि अभी फैलाई जा रही अफ़वाहों में कोई सच्चाई नहीं है। छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अनुरोध है कि वे ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें, न ही उन्हें फैलाएँ और न ही उन्हें बढ़ावा दें। उन्हें केवल यूनिवर्सिटी के आधिकारिक माध्यमों से दी गई जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पंजाब: LPU में छात्रा के साथ कथित यौन शोषण की खबर पर भड़के छात्र, कैंपस में तोड़फोड़, हाइवे किया जाम