विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब: LPU में छात्रा के साथ कथित यौन शोषण की खबर पर भड़के छात्र, कैंपस में तोड़फोड़, हाइवे किया जाम

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:52 AM (IST)

पंजाब के फगवाड़ा स्थित LPU में एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद छात्रों ने विरोध ...और पढ़ें

छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाइवे रोका।

छात्रों ने चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाइवे रोका।


HighLights

  1. LPU में छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न का आरोप

  2. छात्रों ने परिसर में विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की

  3. चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग छात्रों द्वारा जाम किया गया

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के फगवाडा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल जीएच3 के पास एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। इस खबर के बाद से ही छात्रों का गुस्सा भड़क गया है।

अब ऐसे में छात्रों ने जवाबदेही और न्याय की मांग करते हुए कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया है। रात-भर चले हंगामे के बाद सुबह फिर से छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। 

बताया जा रहा है कि लड़कियों द्वारा के द्वारा आवाज उठाने के बाद मामले ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। छात्रों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ के बा सुबह के समय चंडीगढ़-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है।

तोड़फोड़ और आगजनी की खबर आई सामने

फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में देर रात विद्यार्थियों के विरोध के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध के बीच विश्वविद्यालय परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं।

इसके बाद सुबह विद्यार्थियों के हाईवे पर उतरने से दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए।

सोशल मीडिया पर किए जा रहे अलग-अलग दावे

मामले की शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आए, लेकिन पुलिस ने कुछ वायरल दावों को खारिज करते हुए कहा है कि घटनाक्रम को लेकर गलतफहमी भी सामने आई है।

पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

हाईवे पर जाम लगने से पंजाब के इस प्रमुख मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 20 हजार नाम हटे पर एक भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई, सुनील जाखड़ ने राजनीतिक दलों से पूछे सवाल