Move to Jagran APP

Jalandhar Weather update : जालंधर में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी

मौसम विभाग की मानें तो आगामी सप्ताह के अधिकतर दिनों में बारिश होगी। इसके साथ ही तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट हो जाएगी। दरअसल बीते सप्ताह अधिकतर दिन धूप खिली रहने तथा उमस के कारण लोगों को गर्मी ने खूब सताया था।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 07:18 AM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 07:18 AM (IST)
जालंधर में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में रविवार को बाद दोपहर आसमान में छाए बादल तथा शाम को हुई पॉकेट रेन के बाद मौसम सुहावना बन गया। इस दौरान लोगों को गर्मी तथा उमस से तो राहत मिली ही साथ ही आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना बना रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आगामी सप्ताह के अधिकतर दिनों में बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट हो जाएगी। दरअसल बीते सप्ताह अधिकतर दिन धूप खिली रहने तथा उमस के कारण लोगों को गर्मी ने खूब सताया था।

loksabha election banner

वहीं रविवार को दोपहर के समय आसमान में छाए बादल तथा शाम को हुई पाकेट रेन के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह मौसम फिर से करवट लेगा। जिसके तहत आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा बारिश की संभावना प्रबल है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि कमजोर मानसून के चलते अभी तक सीजन में बारिश कम हुई है। लिहाजा इस सप्ताह होने वाली बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

रविवार को दिनभर अधिकतम तापमान 34 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को तापमान में और भी गिरावट की संभावना है। वहीं जालंधर में रविवार को तेज हवाएं कई जगह आफत भी बनी। कहीं कीचड़ जमा हुआ तो न्यू जवाहर नगर में पेड़ गिरकर सड़क में बाधा बने। जिस कारण रोड ब्लाक हुआ। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें-  Jalandhar Today 30th August 2021 : शहर के मंदिरों में आज धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानिए और क्या खास है आज

यह भी पढ़ें-  चंडीगढ़ में आम लोगों के लिए इस दिन से शुरू होगा इलेक्ट्रिक बस का सफर, डीजल बस जितना ही लगेगा किराया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.