यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Weather Update: शहर में आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, जानिए दिनभर कैसा रहेगा मौसम
Jalandhar Weather Update शहर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तड़के सुबह व रात के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता जालंधर। Jalandhar Weather Update: शहर में शनिवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी। हालांकि इसके बावजूद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। गर्मी बढ़ने के कारण परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है।
अगर यह पूर्वानुमान सही रहा तो रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार की बात करें तो इस दौरान दिन भर बादल छाए रहे। देर शाम होते ही ठंडी हवाएं मौसम में भारी परिवर्तन लेकर आईं और ठंडक का अहसास होने लगा। हालांकि बीच-बीच में सूर्यदेव अपनी तपिश का असर भी दिखाने लगते थे पर घने बादल उन्हें घेर लेते थे।
तापमान में लगभग 7 डिग्री की गिरावट
यही कारण है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे पहले वीरवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
इस हिसाब से बात करें तो तापमान में लगभग 7 डिग्री तक की गिरावट रिकार्ड की गई थी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा दलजीत सिंह का कहना है कि इन दो-चार दिनों तक ऐसा परिवर्तन देखा जाएगा। इस दौरान आंशिक रूप से बादलों के साथ-साथ वर्षा भी देखने को मिल सकती है।
दिन और रात के समय महसूस हो रही ठंडक
दूसरी तरफ डा शशांक शर्मा का कहना है कि दिन और रात के समय ठंडक महसूस होने लग पड़ी है। इसलिए सभी को अपने खान-पान के साथ-साथ पहनावे पर भी ध्यान देना होगा। खासकर बच्चों, महिलाओं और वृद्धों को अपनी ज्यादा देखभाल करनी होगी। ताकि बदलते मौसम के साथ-साथ उन्हें उससे होने वाले प्रभाव से बचाया जा सके। मौसम में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। ऐसे में ठंडे पानी के सेवन से परहेज करें।
