Jalandhar Today 8th October 2022: देश भगत यादगार हाल में आज भी सजेगा दिल्ली बाजार, जानें और क्या है खास
Jalandhar Today 8th October 2022 शहर में फेस्टिवल सीजन की रौनक देखने को मिल रही है। इसी के चलते जालंधर के देश भगत यादगार हाल में दिल्ली बाजार एग्जीबिशन का आयोजन होगा। साथ ही कई जगहों पर फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगेंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 8 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....
देश भगत यादगार हाल में सजेगा दिल्ली बाजार
त्योहारी सीजन को लेकर देश भगत यादगार हाल में दिल्ली बाजार एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इसमें अफगानिस्तान, दुबई, थाईलैंड के अलावा गुजरात, राजस्थान, पंजाब व हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों और देशों की झलक देखने को मिलेगी।
जागरूकता अभियान
रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की तरफ से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह जागरूकता अभियान सुबह 10 बजे अमर नगर में चलाया जाएगा।
भगवान शनि देव पूजन
मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनि देव पूजन का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इसका आगाज हवन यज्ञ साथ किया जाएगा।
फ्री वैक्सीन कैंप
15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।
इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। अपाहिज आश्रम एचएमवी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
योगा कैंप
आदर्श नगर पार्क में फ्री योगा कैंप सुबह 6 बजे से होगा। इसमें लोगों को योग साधना के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया जाएगा।
हवन यज्ञ
शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।