यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Weather Update: शहर में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर बाद शुरू हुई तेज वर्षा
Jalandhar Weather Update शहर में वीरवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और कई इलाकों में झमाझम वर्षा शुरू ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update: शहर में वीरवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। दरअसल, कई इलाकों में तेज वर्षा शुरू हो गई है, जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी व उमस से राहत मिली है। वहीं शहर में वर्षा होने से मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो गया है। उम्मीद है कि तेज वर्षा के बाद अब तापमान में गिरावट देखी जा सकेगी।
अगले तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावनाएं
इससे पहले बुधवार देर शाम से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं भी चलती रही। इस वजह से रात के तापमान में ठंडक भी ज्यादा महसूस हुई। अब तक 2 दिनों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो लगभग 3 डिग्री तक नीचे आया है।
31 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान
मौसम विशेषज्ञ डाक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि अगले तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। उसके बाद के दिनों में अच्छी वर्षा के साथ-साथ थंडर शावर चलने की संभावनाएं भी देखी जा सकेगी। दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
दोनों में अंतर घटने की वजह से ही रात के समय ठंडक महसूस होने लग पड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर वीरवार को ठंडी हवाएं चलती हैं तो तापमान में और ज्यादा गिरावट देखी जा सकेगी। ऐसा ही मिलाजुला असर आगे भी बरकरार रहने की संभावना है।
डाक्टर की सलाह, बाहरी खाने से करें परहेज
वहीं दूसरी तरफ डा शशांक शर्मा ने कहा मौसम में आ रहे बदलाव के दौरान सभी को अपने खानपान पर विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का कोई खास असर ना पड़े। बाहरी खाने से परहेज करें।
